Trending News In Hindi: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो तेजी से वायरल होते देखे गए हैं, जिसमें किसी दूसरी प्रजाति के जानवर को अन्य प्रजाति के जानवरों के बच्चों को पालते देखा जाता है. अक्सर ऐसे मामलों में बंदरों या फिर चिम्पैंजी को दूसरे प्रजाति के बच्चों की देखभाल करने के लिए चुना जाता है. लेकिन अब इन मामलों में डॉगी भी पीछे नहीं हैं.
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक डॉगी को बाघ के बच्चों को अडॉप्ट करते देखा गया है. यह वीडियो काफी मार्मिक है, जिसमें एक फिमेल डॉगी को बाघ के बच्चों पर अपनी ममता लुटाते देखा गया है. इसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर डॉगी को इस तरह बाघ के बच्चों को प्यार करने के लिए काफी सराहना मिल रही है.
वीडियो को सोशल मीडिया पर नेचुरल ब्यूटी नाम के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. जिसमें एक फिमेल डॉगी को चिड़ियाघर में बाघ के तीन बच्चों के बीच घिरा देखा जा सकता है. वीडियो देख कर अंदाजा लग जाएगा कि इसमें बाघ के बच्चे उस डॉगी पर हमला नहीं कर रहे बल्कि उससे अपनी परवरिश के लिए मां के दूध की कमी को पूरा कर रहे हैं. वहीं डॉगी को पूरी शांति से उन सबके बीच बैठे देखा जा सकता है.
Watch: दुल्हन की बहन ने किया शानदार डांस, बार-बार देखेंगे ये वीडियो
डॉगी शांत होकर सभी को अपना दूध पिलाते हुए उनकी मां की तरह ही उन पर ममता का प्यार लुटाती दिख रही है. वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान रह गए हैं. वहीं खबर लिखे जाने तक वीडियो को 7.3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं 5 लाख 56 हजार से ज्यादा यूजर्स ने वीडियो को लाइक किया है. बड़ी संख्या में यूजर्स इस पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं. जिसमें से एक यूजर का कहना है कि 'यह आश्चर्यजनक है कि जानवर दूसरे जानवरों से कितने प्यार और उनका पालन-पोषण करते हैं, जबकि मनुष्य अपने बच्चों का गर्भपात कराना चाहते हैं.'
Watch: बाहुबली के गाने पर इस लड़की का डांस देखकर लोग हैरान, शानदार स्टेप्स से लोगों का जीता दिल