Trending News: सोशल मीडिया पर जानवरों के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं. जो अक्सर यूजर्स को गुदगुदाने के साथ उनका भरपूर मनोरंजन करते दिखते हैं. इस मामले में बीते दिनों पालतू डॉगी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते देखे हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक पालतू कुत्ते का स्टाइल लोगों को काफी प्रभावित करता दिख रहा है.

दरअसल सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुत्ते को स्टाइल मारते देखा गया है. सोशल मीडिया पर स्वैग के साथ अपने एक पैर पर दूसरा पैर रखते हुए इस डॉगी को देख हर कोई दंग रह गया है. फिलहाल वायरल हो रहे इस वीडियो में पहले हमें कुछ शख्स दिखाई देते हैं, जो अपने एक पैर पर दूसरे पैर को रख कर बैठते दिखते हैं. 

इसके बाद कैमरा को कुत्ते के ऊपर फोकस किया जाता है. जैसे ही कैमरा कुत्ते पर जाता है तो वह भी बाकियों की तरह अपने एक पैर को दूसरे पैर पर बड़े ही स्वैग के साथ रखता है. कुत्ते का यह नवाबी अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से पसंद किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःWatch: किस्मत हो तो ऐसी! वायरल वीडियो ने किया कमाल, घर बैठे महिला को मिली Audi कारवीडियो को इंस्टाग्राम पर dog_lover.zone नामक पेज पर शेयर किया गया है. जिसे खबर लिखे जाने तक 41 लाख 16 हजार से ज्यादा लाइक और 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. यूजर्स अपने प्यारे रिएक्शन इस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर का कहना है कि कुत्ते के द्वारा किया गया सबसे बेहतर है. वहीं एक अन्य यूजर ने बाकी नकल उतारने के लिए डॉगी को कार्बन कॉपी बताया है.