Trending Dog Video: सोशल मीडिया पर यूजर्स डॉगी के वीडियो सबसे ज्यादा देखना पसंद करते हैं, क्योंकि ये इंसानों के सबसे करीब और वफादार जानवर माने जाते हैं. डॉगी की मासूम हरकतें, शरारतें और मासूमियत, डॉग लवर्स (Dog Lovers) का दिन बना देती हैं. ऐसा ही एक मजेदार वीडियो (Funny Video) लैब्राडोर का वायरल हुआ है, जिसमें उसे ज़िग-जैग स्लाइड पर बार-बार झूलते देखा गया है.

ट्विटर पर वायरल हुआ ये मजेदार वीडियो (Funny Video) एक लैब्राडोर नस्ल के डॉगी का है, जिसमें उसे झूले का आनंद लेते हुए दिखाया गया है. काले रंग का ये कुत्ता सीढियां चढ़कर झट से स्लाइड करता है और उसे ऐसा करने में इतना मजा आता है कि ये दौड़कर वापस स्लाइड पर चढ़ जाता है. इंसानी बच्चों की तरह स्लाइड करते कुत्ते को देखकर आप मुस्कुराए बिना नहीं रह पाएंगे और हो सकता है ये वीडियो आप बार-बार देखना पसंद करें.

वीडियो देखिए:

स्लाइड पर बच्चा बना डॉग

इस वीडियो को ट्विटर पर "Pubity" नाम की आईडी से शेयर किया गया है जो अक्सर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता रहता है. लैब्राडोर का ये मनमोहक वीडियो पोस्ट किया जाने के बाद से इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं और हजारों लाइक  साथ ये वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है. ट्वीट के कैप्शन में लिखा है कि, "कुत्ता अपने जीवन का बढ़िया समय, स्लाइड के नीचे जा रहा है," वायरल हो रहे वीडियो ने नेटीजेंस का दिल छू लिया है और ये अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इस वीडियो को शेयर किए जा रहे है, जिससे ये वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है.

ये भी पढ़ें: Manish Malhotra Diwali Bash: दिवाली पार्टी में अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने पहनी 3 साल पुरानी ड्रेस