Trending News: पालतु जानवरों में कुत्ता सभी की पहली पसंद रहता है. वहीं इंसानों और कुत्ते के बीच बॉन्डिंग सबसे ज्यादा मजबूत होती है. इन दिनों सोशल मीडिया पर पालतु जानवरों और इंसानों के बीच बॉन्डिंग दिखाते कई वीडियो देखे जा रहे हैं. उसमें से एक हाल ही में सामने आया है, जिसमें एक प्यारे से डॉगी को अपने मालिक के घर में आए सबसे नए मेहमान के साथ खेलने की कोशिश करते देखा गया है.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो हर किसी का दिल पिघला रहा है. वीडियो में एक डॉगी को पालने में लेटे एक बच्चे को बड़ी ही मासूमियत से देखते देखा जा सकता है. जिसके बाद वह अपनी खेलने वाली गेंद को उसके सामने कर देता है. वह ऐसा इसलिए करता है क्योंकि वह डॉगी उस क्यूट से बच्चे के साथ खेलना चाह रहा था. इस पर उसकी मालकिन उसे बताती है कि वह अभी काफी छोटा है इसलिए नहीं खेल पाएगा.
सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी पसंद की जा रही है. वीडियो में दिखाई दे रहा डॉगी का रिएक्शन और बच्चे के प्रति प्यार सभी को खुश कर रहा है. फिलहाल वीडियो @Yoda4ever नाम के ट्विटर यूजर द्वारा शेयर की गई है. जिसे खबर लिखे जाने तक 5 लाख 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं. वहीं 20 हजार यूजर्स ने इसे लाइक किया है.
इसे भी पढ़ेंः Trending News: OMG! मेडिकल साइंस का कमाल, लकवाग्रस्त शख्स के दिमाग में लगाई चिप और दिमाग से ही लिखा ट्वीट
यूजर्स इस वीडियो पर अपने प्यारे रिएक्शन भी कमेंट कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इस वीडियो को 'ऑशम' कहा है तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा है कि कुत्ते धरती पर सबसे अच्छे जीवों में से एक हैं. वहीं एक अन्य यूजर ने कुत्ते को बच्चे का रक्षक घोषित कर दिया है. उसका कहना है कि इस बच्चे के पास जीवनभर के एक बहुत ही प्यारा रक्षक है.
इसे भी पढ़ेंः Watch: परिवार ने अजनबी के लिए खरीदा लंच, बदले में मिला हैरान करने वाला गिफ्ट
