Trending Dog Haircut Video: कुत्ते के वीडियो हमेशा से ट्रेंड में बने रहते हैं. कुत्तों की क्यूट हरकतें ऑनलाइन यूजर्स को हंसाने और खुश करने का काम करती है. ऐसा ही एक वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक कुत्ते को बड़ी शांति से हेयरकट लेते देखा जा सकता है.

वीडियो में एक कुत्ते को बाल कटवाते हुए दिखाया गया है. क्लिप को एक कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया है जिसमें लिखा है कि, "कॉर्गिस कैसे बाल कटवाते हैं." वीडियो ने ऑनलाइन हजारों यूजर्स का दिल जीत लिया है क्योंकि ये कुत्ता बाल कटवाने के दौरान बड़े ही धैर्यपूर्वक बैठा देखा जा सकता है.

वीडियो देखें:

 

 

वीडियो हुआ वायरल

एक दिन पहले इस वीडियो को शेयर किया गया है और देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस वीडियो को 1.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और ये संख्या तेजी से बढ़ ही रही है. शेयर को हजारों लाइक्स भी मिले हैं.  

कुत्ता बना यूजर्स की पसंद

ट्विटर यूजर्स ने वीडियो पर ढेरों टिप्पणियां की हैं. एक यूजर ने लिखा है कि, "बस ऊपर से थोड़ा और पक्षों से बहुत ज्यादा नहीं." एक अन्य यूजर को वीडियो में दिखने वाला कुत्ता इतना अच्छा लगा कि उसने लिखा है कि "यह दुनिया का सबसे प्यारा प्राणी बन जाएगा." एक अन्य ट्विटर यूजर ने कुत्ते के वीडियो (Dog Video) पर कॉमेंट किया है कि, "वह बहुत खूबसूरत है."

ये भी पढ़ें:

मां की नकल करने के चक्कर में टीले से लुढ़क गया छोटा हाथी, वीडियो देखकर हंसी नहीं रुकेगी

China: हाथी ने सूंड से उठाकर लौटाया बच्चे का जूता, नहीं यकीन तो खुद देख लीजिए वीडियो