Trending Dog Video: ऑनलाइन ऐसे वीडियो की भरमार है जिसमें कुत्ते अपने मालिक के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करते दिखाई देते हैं. कुछ कुत्ते अपने मालिकों से अपने तरीके से उनके साथ खेलने के लिए कहते हैं. ठीक वैसे ही जैसे इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में दिखाया गया है जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक को उसके साथ प्यारे तरीके से खेलने के लिए कहता दिख रहा है.

वीडियो में एक आदमी अपने लैपटॉप पर काम कर रहा है और उसका कुत्ता उसके खिलौने को अपने मुंह में पकड़े हुए है. आगे क्या होता है  इसे आप वीडियो में ही देखिए क्योंकि हम आपका मजा किरकिरा नहीं करना चाहते हैं ये मनमोहक वीडियो आपको इसे एक से अधिक बार देखने के लिए मजबूर कर सकता है.वीडियो देखें:

 

ये मनमोहक वीडियो ऑनलाइन यूजर्स का दिल जीत रहा है. वीडियो को "ए स्टार इन द मेकिंग," स्काउट नामक गोल्डन रिट्रीवर के लिए बने एक इंस्टाग्राम पेज से पोस्ट किया गया है. वीडियो का कैप्शन दिया गया है, "बस खेलना चाहता था, यह हमारा दूसरा पिक्सर-शैली वाला वीडियो है. पहले वाले को कौन याद रखता है?"

वीडियो हुआ पॉपुलर

वीडियो को तीन दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था जिसके बाद से, वीडियो को 9,700 से अधिक लाइक्स और 119,000 से अधिक बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर यूजर्स ने कई टिप्पणी (Comment) भी की है. एक यूजर ने लिखा, "कोई और काम नहीं. "दूसरे ने पोस्ट किया, "ओह, यह बहुत अच्छा है!"

ये भी पढ़ें: 

Funny Video: टोपी पहनकर पिल्ले ने चली कछुए की चाल, देखिए ये मजेदार वीडियो

Watch: कुत्ते को दिया तरबूज का इतना छोटा पीस, गुस्से में हो गया लाल