ब्रांडेड और महंगे विदेशी ब्रीड के कुत्तों की रोबदार चाल के चर्चे तो आपने खूब सुने होंगे, लेकिन जब बात जिगरे और अपनी गली की बादशाहत की आती है, तो हमारे 'देसी स्ट्रीट डॉग्स' (Indie Dogs) का कोई मुकाबला नहीं है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारी-भरकम जर्मन शेफर्ड (German Shepherd) और गली के आम देसी कुत्ते के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई.

Continues below advertisement

अक्सर लोग जर्मन शेफर्ड को उसकी ताकत और आक्रामकता की वजह से खतरनाक मानते हैं, लेकिन इस लड़ाई का नतीजा देखकर हर कोई दंग रह गया.

जब देसी की 'टेरिटरी' में घुसा जर्मन शेफर्ड: लोग बने तमाशबीन

वायरल हो रही क्लिप में देखा जा सकता है कि गली के बीचों-बीच एक जर्मन शेफर्ड और देसी कुत्ता आमने-सामने आ जाते हैं. शुरुआत में दोनों एक-दूसरे पर गुर्राते हैं और माहौल में तनाव बढ़ जाता है. आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने के बजाय दूर से इस पूरी फाइट का तमाशा देखते और अपने फोन में वीडियो रिकॉर्ड करते नजर आते हैं.

Continues below advertisement

जर्मन शेफर्ड अपने बड़े शरीर और रोब के दम पर देसी कुत्ते को डराने की कोशिश करता है, लेकिन अपनी गली में खड़ा देसी कुत्ता 1 इंच भी पीछे हटने को तैयार नहीं था.

गर्दन पकड़ी और पटक दिया: दुम दबाकर भागा जर्मन शेफर्ड!

जैसे ही जर्मन शेफर्ड ने हमला करने की कोशिश की, देसी कुत्ते ने अपने स्ट्रीट सर्वाइवल वाले दिमागी पैंतरे का इस्तेमाल किया. बिना किसी डर के देसी कुत्ते ने सीधे झपट्टा मारकर जर्मन शेफर्ड की गर्दन पकड़ ली और उसे ऐसा फफेड़ा कि जर्मन शेफर्ड के सारे तेवर धरे के धरे रह गए.

देसी कुत्ते की इस धाकड़ आक्रामकता और जिगरे के आगे जर्मन शेफर्ड पस्त हो गया. जैसे ही देसी कुत्ते की पकड़ थोड़ी ढीली हुई, जर्मन शेफर्ड अपनी जान बचाकर दुम दबाकर वहां से रफूचक्कर हो गया. देसी कुत्ते ने अकेले ही यह जंग जीतकर साबित कर दिया कि अपनी गली में शेर कौन है!

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर देसी की जय-जयकार: लोग बोले "Vocal for Local!"

यह मजेदार और हैरतअंगेज वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है. नेटिजन्स देसी कुत्ते की बहादुरी और फुर्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यूजर्स ने वीडियो को लेकर कुछ कमेंट्स किए हैं...

"दिखावे से कुछ नहीं होता, जिगरा होना चाहिए! देसी कुत्ते को हल्के में लेने की भूल कभी मत करना."

"ब्रांडेड कुत्ता सिर्फ घर में सजावट के लिए अच्छा लगता है, असली फाइटर तो हमारा स्ट्रीट डॉग ही है."

"वो कहते हैं न... अपनी गली में तो कुत्ता भी शेर होता है, आज साबित भी हो गया!"

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल