हाल ही में एक मामला चर्चा में आया था जिसमें काफी लोगों ने डांडिया और गरबा के लिए ऑर्डर किए ऑनलाइन प्रोडक्ट्स और ड्रेस इस्तेमाल कर वापस कर दिए थे. कहा गया था ग्राहकों की इस हरकत की वजह से नुकसान न केवल कंपनी बल्कि डिलीवरी पार्टनर्स का भी हुआ था. जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट वायरल हुई जिसे देखकर लोगों की आंखें भर आई. इस पोस्ट में एक संदेश था जो एक डिलीवरी बॉय ने कस्टमर के लिए लिखा था. अब यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
कस्टमर के लिए डिलीवरी पार्टनर ने लिखा नोट
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक डिलीवरी बॉय ने कस्टमर के लिए इमोशनल नोट लिखा है. नोट में रिटर्न पार्सल से परेशान डिलीवरी बॉय ने लिखा...Please Don't Return the product, sir. I am already runningat a loss....please no return. कस्टमर को डिलीवरी पार्टनर कहा कि सर आप प्लीज, मैं पहले से ही नुकसान में चल रहा हूं, कृपया रिटर्न न करें. इस नोट को जिसने भी पढ़ा उसकी आंखें आंसुओं से नम हो गईं और हर कोई डिलीवरी पार्टनर के दुख को अपना दुख समझने लगा.
वायरल हुआ था रिटर्न पार्सल का वीडियो
इससे पहले दरअसल, एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें जगह-जगह पैकेट नजर आ रहे थे. कुछ पार्सल बाइक पर लदे दिख रहे हैं, तो कुछ जमीन पर पड़े नजर आते हैं. वहीं वीडियो पर लिखे टेक्स्ट से यह साफ समझ आ रहा था कि डांडिया के लिए ड्रेस आई, पहनकर तस्वीरें खिंचवाईं, कार्यक्रम खत्म हुआ और अब ड्रेस वापस कर दी. आजकल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने खरीदारी को इतना आसान बना दिया है कि त्योहार के लिए कपड़े खरीदना भी कुछ क्लिक का काम रह गया है.
यह भी पढ़ें: लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
यूजर्स बोले, गरीब को सताना बंद करो
पोस्ट को naughtyworld नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने पोस्ट को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...डिलीवरी पार्टनर का नुकसान मत कीजिए, वे पहले ही कम दाम पर काम करते हैं. एक और यूजर ने लिखा...ये पोस्ट पढ़कर मेरी आंखें भीग गईं. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...गरीब को और परेशान मत करो भाई.
यह भी पढ़ें: बच्चे को बचाने के लिए सब्जी वाले ने दांव पर लगा दी जान, लोग देखते रहे तमाशा
