सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी घटना वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया है. आमतौर पर जब कोई डिलीवरी बॉय बारिश या मुश्किल हालात में खाना पहुंचाता है, तो लोग उसे टिप या खाने का ऑफर देकर धन्यवाद जताते हैं. लेकिन इस बार एक ग्राहक का ‘नेकी’ वाला कदम ही उस पर भारी पड़ गया. फ्री पिज्जा देने की कोशिश में उसे ऐसा जवाब मिला, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी. यह घटना अब इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुकी है.

Continues below advertisement

फ्री पिज्जा ऑफर और अनोखा जवाब

यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना अनुभव शेयर किया. उसने बताया कि उसने एक ‘बाय 1 गेट 1’ ऑफर में दो पिज्जा ऑर्डर किए थे. चूंकि उसे एक ही पिज्जा खाना था, इसलिए उसने सोचा कि दूसरा पिज्जा डिलीवरी करने आए व्यक्ति को दे दिया जाए. जब डिलीवरी बॉय बारिश में खाना लेकर पहुंचा, तो ग्राहक ने उसे धन्यवाद देते हुए कहा, “एक तुम्हारे लिए.” लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया.

‘ये कचरा आप ही खाओ’ राइडर का जवाब वायरल

डिलीवरी बॉय ने पिज्जा लेने से साफ इनकार कर दिया और कहा, “ये कचरा आप ही खाओ, मैं तो घर का खाना खाता हूं.” यह सुनकर ग्राहक खुद हैरान रह गया. उसने यह पूरा अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया, जहां देखते ही देखते यह पोस्ट वायरल हो गई.

यह भी पढ़ें: Viral Video : बैल आया, टक्कर मारी, 5 फीट हवा में उछला बुजुर्ग, ऑन द स्पॉट मौत का लाइव वीडियो

इंटरनेट पर आईं मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस घटना के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की बाढ़ सी आ गई. कई यूजर्स ने इसे बेहद फनी बताया, तो कुछ ने कहा कि डिलीवरी बॉय का जवाब पूरी तरह ईमानदार था. कुछ लोगों ने अपने अनुभव भी  किए. एक यूजर ने लिखा कि उसने भी एक बार एक्स्ट्रा बर्गर डिलीवरी बॉय को देने की कोशिश की थी, लेकिन उसने मना कर दिया. वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि डिलीवरी कर्मी अक्सर खाने की बजाय सीधे पैसे की टिप को ज्यादा पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें: Viral Video: डर से बड़ी होती है पेट की भूख... जिस ऊंचाई पर सूख जाता है गला, वहां रोटी की जद्दोजहद करते दिखे मजदूर