भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लहर जारी है. लोग वैक्सीनेशन के लिए अपॉइंटमेंट सुरक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वहीं ऐसी कोशिशों के बीच दिल्ली के पुलिस कांस्टेबल का बुजुर्ग महिला की मदद करने का वीडियो सामने आया है. वीडियो में वो महिला को वैक्सीन लगवाने में मदद करते नजर आ रहे हैं. इस सिपाही का नाम कुलदीप सिंह है, जो महिला को गोद में उठा कर वैक्सीनेशन सेंटर तक ले गए और वैक्सीन लगवा कर वापस घर भी लाए. अब दिल्ली पुलिस के सिपाही की तस्वीरें वायरल हो रही हैं. जिन्हें देख लोग सिपाही की सराहना कर रहे हैं. दरअसल बुजुर्ग महिला अकेली रहती है और उनके पास वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचने का साधन नहीं था, इसलिए पुलिस ने उसकी मदद के लिए कदम बढ़ाया.
अकेले रहती है बुजुर्ग महिला
कुलदीप सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया कि महिला एक सेवानिवृत्त अंग्रेजी शिक्षक है और अकेली रहती है. साथ ही कहा कि “महिला अविवाहित है और अकेली रहती थी', वो हमारे थाना क्षेत्र के पास रहने वाली वरिष्ठ नागरिक हैं, यहां तक कि उसकी देखभाल करने वाला भी एक वरिष्ठ नागरिक है, इसलिए उसकी मदद की गई'. वहीं यूनियन हेल्थ मिनिस्टर डॉ हर्षवर्धन ने ट्वीट किया कि 'दिल्ली पुलिस ने अपनी सेवा भावना से सबका दिल जीत लिया है, @DelhiPolice के श्री कुलदीप जी पर गर्व है'.
इस यूजर ने भी की इस सिपाही की सहारना
COVI-VAN सुविधा का उठाएं लाभ
मई महीने की शुरुआत में वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पुलिस स्टेशन ने भी ऐसे कठिन समय में बुजुर्गों की मदद के लिए COVI-VAN सुविधा शुरू की थी. वरिष्ठ नागरिक दिल्ली पुलिस की सेवा का लाभ उठाने के लिए एक विशेष नंबर डायल करके टीकाकरण केंद्रों, अस्पतालों और अन्य स्थानों पर जाने के लिए परिवहन सुविधा ली जा सकती है.
इसे भी पढ़ेंः
बिहार: एसटीएफ ने दो हथियार तस्करों को दबोचा, अर्धनिर्मित हथियार समेत अन्य सामान बरामद
