✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Video: दिल्ली मेट्रो में सफर के बाद इस विदेशी कपल ने बांधे तारीफों के पुल, वीडियो हो रहा वायरल

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  28 May 2024 10:43 AM (IST)

Viral Video: एक विदेशी कपल भारत भ्रमण पर आया है और वो इस दौरान दिल्ली मेट्रो की यात्रा करता है. दिल्ली मेट्रो में अपनी यात्रा का अनुभव शेयर करते हुए कपल ने कहा कि यह अब तक सबसे बेहतरीन मेट्रो है.

Video: दिल्ली मेट्रो में सफर के बाद इस विदेशी कपल ने बांधे तारीफों के पुल, वीडियो हो रहा वायरल

विदेशी जोड़े ने की दिल्ली मेट्रो की तारीफ

Trending Video: दिल्ली मेट्रो आए दिन किसी ना किसी घटना को लेकर चर्चा में बनी रहती है, कभी कोई गाली दे रहा है, कोई बहस बाजी कर रहा है, तो कोई लात घूसे चला रहा है. किसी ना किसी वजह को लेकर दिल्ली मेट्रो विवादो में बनी ही रहती है. इस बार भी दिल्ली मेट्रो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन इस बार चर्चा में आने का कारण कुछ और है. इस बार दिल्ली मेट्रो के चर्चा में आने का कारण कोई विवाद नहीं बल्कि एक सकारात्मक विषय रहा है. दरअसल, विदेश से दिल्ली घूमने आए मेहमानों ने जब दिल्ली मेट्रो की यात्रा की तो वो इसकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए. आइए आपको बताते हैं, क्या कुछ है वीडियो में.

विदेशी कपल ने की तारीफ

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक विदेशी कपल भारत भ्रमण पर आया है और वो इस दौरान दिल्ली मेट्रो की यात्रा करता है. दिल्ली मेट्रो में अपनी यात्रा का अनुभव शेयर करते हुए कपल ने कहा कि यह अब तक सबसे बेहतरीन मेट्रो है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल को पहले मेट्रो स्टेशन पर बैग को स्कैन करने के लिए कहा जाता है, पहले तो उन्हें यह अजीब लगता है, लेकिन फिर वह अपना बैग स्कैन करवाते हैं. इसके बाद वो टिकट मशीन से टिकट लेने की कोशिश करते हैं लेकिन वो काम नहीं करता है. इसके बाद वो लोग काउंटर से टिकट खरीदते हां. कपल आगे बताता है कि दिल्ली का मेट्रो स्टेशन एक दम शांत और साफ सुथरा था, जो कि हमने बहुत कम देखा है. यह हमारे लिए अच्छा अनुभव था. हमने पहली मेट्रो देखी जिसमें महिलाओं के लिए अलग से कोच था और अलग से सीट आरक्षित थी. इसके बाद कपल अपनी मेट्रो यात्रा को पूरा करता है, और कहता है कि दिल्ली मेट्रो दुनिया की सबसे अच्छी मेट्रो है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को Isabelle Geraghty नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 3 लाख 35 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं करीब 18 हजार बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे से में यूजर्स भी इस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...हर देश सुरक्षित है अगर तुम गंदे और भीड़भाड़ वाले एरिया से दूर सुकून की जगह पर रहो तो. एक और यूजर ने लिखा...कभी ऑफिस टाइम पर बैठना दिल्ली मेट्रो में तब पता चलेगा कितनी अच्छी और शांत है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दिल्ली दिल वालों की है...सफर को जारी रखो दोस्त.

यह भी पढ़ें: Video: साइक्लोन रेमल से उठा बादल का बवंडर, वीडियो देखकर लगने लगेगा डर

Published at: 28 May 2024 10:43 AM (IST)
Tags:Delhi MetroVIral VideoTRENDING
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video: दिल्ली मेट्रो में सफर के बाद इस विदेशी कपल ने बांधे तारीफों के पुल, वीडियो हो रहा वायरल
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.