Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, जिसमें कई अलग-अलग तरह के लोग शामिल होते हैं. इन्हीं लोगों में से कई ऐसे भी होते हैं, जो कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जो वायरल हो जाती है. मेट्रो में कपल के किसिंग वीडियो के बाद अब एक और वीडियो सामने आया है. जिसमें एक बुजुर्ग को माचिस और बीड़ी के साथ देखा जा रहा है. बुजुर्ग मेट्रो में बीड़ी को जला भी देता है. इस घटना को यात्रियों ने रिकॉर्ड कर लिया. जिसके बाद अब ये सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. 

मेट्रो में बुजुर्ग ने जलाई बीड़ीसोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो भी दिल्ली मेट्रो का ही बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग मेट्रो में बैठकर सफर कर रहा है, तभी वो अपनी जेब से माचिस और बीड़ी निकालता है और मेट्रो में ही बीड़ी को सुलगा भी देता है. इसके बाद बुजुर्ग बीड़ी को मुंह में लगाकर एक कश भी लगा लेता है. इसके बाद पास ही खड़ा एक शख्स बुजुर्ग को टोकता है और बीड़ी बुझाने को कहता है. 

बुजुर्ग का स्वैगमेट्रो में बीड़ी सुलगाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है. लोग वीडियो को शेयर कर कई मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. कई लोग इसे बुजुर्ग का स्वैग बता रहे हैं. कुछ लोग दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोगों की वजह से ही आग लगने की घटनाएं होती हैं.  इससे पहले दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें एक कपल दरवाजे के पास खड़े होकर किस करते दिखे. ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और डीएमआरसी को टैग कर लोग सवाल उठा रहे हैं. इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो के ऐसे कई वीडियो वायरल हुए हैं.

ये भी पढ़ें - देर रात सड़क पर चलती महिला को स्कूटी सवार मनचलों ने मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किया वीडियो