✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Video: दिल्ली में कहां लगता है सबसे महंगा रेंट, मजेदार वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस, यूजर्स बोले, तुम से ना हो पाएगा

एबीपी लाइव   |  शेख इंजमाम  |  21 Feb 2026 02:40 PM (IST)

वीडियो में आगे दिखता है कि सुल्तानपुरी का नाम आते ही शख्स के हाथ में पैसों से भरे बैग की संख्या डबल हो जाती है और उत्तम नगर के लिए यह और भारी हो जाता है.

Video: दिल्ली में कहां लगता है सबसे महंगा रेंट, मजेदार वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस, यूजर्स बोले, तुम से ना हो पाएगा

दिल्ली फ्लैट रेंट

दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ देश का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त महानगरों में से एक है, जिसका क्षेत्रफल करीब 1,484 वर्ग किलोमीटर है और आबादी लगभग 3 से 3.5 करोड़ के बीच मानी जाती है. यहां रहने का खर्च इलाके और सुविधाओं पर काफी निर्भर करता है. लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें बड़े ही मजेदार तरीके से दिल्ली के अलग अलग इलाकों के फ्लैट रेंट बताए गए हैं. वीडियो को लेकर अब इंटरनेट पर बहस छिड़ी हुई है.

वायरल हो रहा दिल्ली में फ्लैट रेंट का मजेदार वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दिल्ली के अलग अलग इलाकों के किराए को मजेदार तरीके से दिखाया गया है. वीडियो में एक शख्स इंडिया गेट के सामने अलग अलग इलाकों के हिसाब से बैग में पैसा रखकर भागता दिखाई दे रहा है, इन बैग में रखी रकम ये तय कर रही हैं कि किस इलाके में कितने महंगे फ्लैट रेंट हैं. सबसे कम फ्लैट रेंट दिल्ली के बवाना इलाके का बताया गया है जिसमें शख्स के हाथ में केवल दो ही थैले हैं जिनमें पैसा भरा हुआ है.

मयूर विहार और ग्रेटर कैलाश में सबसे ज्यादा है फ्लैट रेंट

वीडियो में आगे दिखता है कि सुल्तानपुरी का नाम आते ही शख्स के हाथ में पैसों से भरे बैग की संख्या डबल हो जाती है और उत्तम नगर के लिए यह और भारी हो जाता है. जबकि ग्रेटर कैलाश, चाणक्यपुरी और मयूर विहार के लिए शख्स के हाथ में इतना पैसा आ जाता है कि उसका पूरा शरीर नोटों से भरे बैग से लद जाता है. वीडियो को लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: शादी के स्टेज पर डाउट सॉल्व करने पहुंच गया स्टूडेंट, मैडम के रिएक्शन ने लूट लिया इंटरनेट

यूजर्स लेने लगे दिल्ली वालों के मजे

वीडियो को things2doindelhi नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...बाबू तुमसे दिल्ली में कुछ ना हो पाएगा. एक और यूजर ने लिखा...दिल्ली में रहना काफी महंगा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...दिल्ली में रहने वालों को सलाम है, बेहद महंगा शहर है.

यह भी पढ़ें: यूपी में पालतू जानवर को लेकर छिड़ी बहस, दुल्हन ने पालतू कुत्ते को पीटने पर तोड़ी शादी, मामला हुआ वायरल

Published at: 21 Feb 2026 02:40 PM (IST)
Tags:TRENDINGVIRAL VIDEORent in delhi
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video: दिल्ली में कहां लगता है सबसे महंगा रेंट, मजेदार वीडियो ने इंटरनेट पर छेड़ी बहस, यूजर्स बोले, तुम से ना हो पाएगा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.