✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

हमारे यहां तो गोली चल जाएगी... ये है साल की सबसे खतरनाक शादी, वीडियो देखकर ही आ जाएगा समझ

कविता गाडरी   |  16 Dec 2025 01:35 PM (IST)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर लोग भी डरने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखता है कि एक शादी में बाराती दुल्हन की तरफ वाली कई लड़कियों पर स्प्रे छिड़कने लग जाते हैं.

हमारे यहां तो गोली चल जाएगी... ये है साल की सबसे खतरनाक शादी, वीडियो देखकर ही आ जाएगा समझ

शादी में स्प्रे कांड

शादियों से कई हैरान करने वाले वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. वहीं शादी को आमतौर पर खुशियों, रस्मों और जश्न से जोड़कर देखा जाता है. लेकिन फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भी डरने लगे. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई देता है कि एक शादी में बराती दुल्हन की तरफ वाली कई लड़कियों पर स्प्रे छिड़कने लग जाते हैं. इसके बाद इस वीडियो को देखने वाले कई यूजर्स का कहना है कि अगर ऐसा नजारा उनके इलाके में होता तो हालात काबू से बाहर हो जाते. वहीं शादी का यह अंदाज अब साल की सबसे खतरनाक शादियों में गिना जा रहा है. वीडियो में दिखा ऐसा नजारा, जिसे देख उड़ गए होश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Nishantchant नाम के अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो में शादी के दौरान माहौल अचानक पूरी तरह बदल जाता है. शादी के जश्न के बीच बारातियों की ऐसी हरकतें सामने आती है जो किसी फिल्मी सीन या क्राइम सीन जैसी लगती है. दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में बरातियों के स्वागत में कुछ लड़कियां खड़ी होती है. लेकिन बाराती लड़कियों को देखकर उन पर स्प्रे छिड़कने लगते हैं. कई बाराती मिलकर 2 से 3 लड़कियों पर इतना स्प्रे छिड़क देते हैं कि वह पूरी स्प्रे से ढक जाती है. स्प्रे छिड़कने पर लड़कियां अपना बचाव करने लगती हैं, लेकिन उनके पीछे से कुछ और लड़के भी उन पर स्प्रे छिड़कने लगते हैं. लड़कों की इस हरकत के बाद शादी में चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई, जिसे देखकर शादी में खड़े कई लोग भी हैरान रह गए. वहीं यह वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं.

यूजर्स बोले हमारे यहां होता तो गोली चल जाती

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों की के तीखे रिएक्शन आने लगे. कई यूजर्स ने कमेंट किया कि यही वजह है कि उन्हें शादी से डर लगने लगा है. वहीं एक यूजर ने मजाक में कमेंट किया कि यह तो पूरी जंग शुरू हो गई. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि उनके इलाके में ऐसा होता तो गोली चल जाती. वहीं कुछ लोगों ने इसे नई और बहुत खतरनाक रस्म में बता दिया. जबकि एक यूजर कमेंट करता है कि फिर लोग कहते हैं कि बारात को मारा क्यों.  वहीं एक यूजर ने डर जताते हुए कमेंट किया कि यह बहुत गलत बिहेवियर है. इसके अलावा एक और यूजर कमेंट करता है कि अगर गलती से किसी ने माचिस जला दी तो लड़कियों पर छिड़कें गए स्प्रे के फॉर्म में आग लग सकती है और लड़कियां जल सकती है. वहीं एक यूजर कमेंट करता है कि अगर यह मेरी शादी होती तो अगला फंक्शन एफआईआर होता. इसके अलावा एक और यूजर लास्ट में कमेंट करता है कि  यह शादी का वीडियो नहीं क्राइम सीन का फुटेज लग रहा है.

ये भी पढ़ें: सीमा हैदर का दावा- जान से मारने की धमकी मिली, बोलीं- सरकार के सपोर्ट से अब तक सुरक्षित, वीडियो वायरल

Published at: 16 Dec 2025 01:35 PM (IST)
Tags:trending newsVIRAL VIDEOdangerous wedding videoviral wedding clip
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • हमारे यहां तो गोली चल जाएगी... ये है साल की सबसे खतरनाक शादी, वीडियो देखकर ही आ जाएगा समझ
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.