Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में एक्टिव रहते हैं तो पिछले कुछ दिनों में ऐसे वीडियो जरूर देखे होंगे जिन्होंने चौंकाकर रख दिया. अभी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो हिलाकर रख देगा. दरअसल वीडियो एक ऐसे शख्स के घर से जुड़ा है जिसके बाथरूम में अचानक विशाल किंग कोबरा आ धमका. मगर इसके बाद जो दृश्य सामने आता है, वो वाकई चौंकाने वाला है.

कोबरा को नहलाने लगा शख्स

दरअसल घर के बाथरूम में किंग कोबरा की एंट्री से शख्स बिल्कुल नहीं घबराता है. वो उसके साथ ऐसा व्यवहार करता है मानो सांप उसके घर का ही सदस्य हो. वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा को बाथरूम में देखकर शख्स उसके करीब पहुंचा. उसने बाल्टी से मग में पानी निकाला और किसी बच्चे की तरह किंग कोबरा को नहलाने लगा. शख्स बिना डरे कोबरा का फन पकड़ता है और उसके ऊपर पानी डालता है. 

हैरानी की बात है कि कोबरा भी शख्स को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाता. वो मजे से नहाने का लुत्फ उठाता है. वीडियो में विशाल किंग कोबरा की लंबाई दस फीट से भी अधिक नजर आती है. इसमें देखा जा सकता है कि शख्स बड़े आराम से कोबरा के पूरे शरीर पर पानी डालकर उसे नहलाता है. इस बीच कोबरा अपना शरीर जमीन से करीब दो फीट तक हवा में उठा लेता है. वीडियो ये दृश्य हैरान कर देगा.

देखिए नहाते हुए किंग कोबरा का वीडियो

नहाते हुए किंग कोबरा का ये वीडियो अभी तक लाखों बार सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है. वीडियो इंस्टाग्राम पर ghantaa हैंडल से भी शेयर किया गया है, जहां 35 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है.  इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मगरमच्छ के मुंह में अपना हाथ डालने लगा शख्स, आगे जो हुआ आंखें फटी रह जाएंगी, Video वायरल