Viral Video : भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है. यहां लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे-ऐसे आइडिया निकाल लेते हैं, जिनके बारे में सोचकर भी मजा आ जाए. ऐसे में सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया और मजेदार देखने को मिल ही जाता है. कभी कोई डांस वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी कोई ऐसा देसी जुगाड़ सामने आता है जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. इसी बीच एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो दूध डेयरी से जुड़ा है, जिसमें भैंसों के लिए ऐसा अनोखा इंतजाम किया गया है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं. 

Continues below advertisement

क्या है वायरल वीडियो में?

इस वीडियो में डेयरी वाले भैंसों को खेत से चारा खिलाकर वापस लाते हैं, लेकिन उन्होंने एक नया नियम बना दिया है. चारा खाकर आओ तो नहाकर ही अंदर जाओ. इसके लिए उन्होंने एक शानदार जुगाड़ लगाया है, जहां से भैंस खेत से वापस आती हैं, वहां एक खास रास्ता बनाया गया है. इस रास्ते के ऊपर पानी के पाइप लगाए गए हैं, जिनमें छोटे-छोटे छेद हैं. जैसे ही पानी चालू किया जाता है, ये पाइप शॉवर की तरह पानी छोड़ते हैं. अब जब भैंस इस रास्ते से गुजरती हैं, तो अपने आप नहा लेती हैं, बिना किसी मेहनत के उनकी सफाई भी हो जाती है. वीडियो में साफ दिखाई देता है कि सभी भैंस एक लाइन में उसी रास्ते से गुजर रही हैं. जैसे ही वे अंदर जाने के लिए आगे बढ़ती हैं, ऊपर से पानी गिरता है और वे पूरी तरह से नहा जाती हैं. यह सिस्टम बिल्कुल इंसानों के शॉवर जैसा लगता है. 

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें -Viral Post: खरीद लीजिए, मैं पैसे दे दूंगा... बेटे ने मां के लिए खरीदा 1 लाख का गिफ्ट, वायरल हुआ पोस्ट

सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने जमकर कमेंट किए. कुछ लोगों ने इसे आम गांव की चीज बताया तो कुछ ने इसकी खूब तारीफ की, एक यूजर ने लिखा, ऐसी व्यवस्था तो गांव में अक्सर देखने को मिल जाती है. एक दूसरे यूजर ने कहा बहुत बढ़िया इंतजाम है. वहीं किसी ने मजाक में लिखा देसी मम्मी की तरह बाहर से आओ तो पहले नहाओ. एक और यूजर बोला भैंसों को भी अब शॉवर का मजा मिल रहा होगा. 

यह भी पढ़ें - Viral Video : तेल की किल्लत के बीच पेट्रोल से बाइक धुलता नजर आया शख्स, वीडियो देख भड़के यूजर्स