Crocodile vs Turtle Video: सोशल मीडिया की दुनिया हैरान करने वाली चीजों से भरी पड़ी है. ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कब क्या दिखाई दे जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. मगर यहां जंगली जानवरों के बीच लड़ाई के वीडियो सबसे ज्यादा अपलोड किए जाते हैं. इनमें कुछ तो आते ही छा जाते हैं और लंबे समय तक देखे जाते हैं. इस समय एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो एक कछुए से जुड़ा है जिसपर विशाल मगरमच्छ ने हमला कर दिया और अपने जबड़ों में दबोच लिया. मगर कुछ सेकंड बाद ऐसा नजारा दिखाई कि बार बार देखेंगे.

कछुए को खाने लगा मगरमच्छ

इसमें देख सकते हैं कि मगरमच्छ ने कछुए को आसान शिकार समझकर उसे अपने जबड़े में दबोच लिया. वो उसे अपने मजबूत दांतों से कछुए के ऊपरी खोल (कवच) को तोड़ने की कोशिश करता है. शुरू में लगता है कि मगरमच्छ अपने शिकार का सुरक्षा कवच तोड़ देगा. मगर काफी कोशिश के बाद भी उसे कामयाबी नहीं मिली. मगरमच्छ कई बार कछुए के मजबूत खोल को तोड़ने की कोशिश करता है मगर कामयाब नहीं हो पाया. आखिर में उसे अपने शिकार को ऐसे ही छोड़ना पड़ गया. 

यहां देखिए कछुए का वीडियो

सोशल मीडिया में छाया वीडियो

कछुए और मगरमच्छ का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. इसे इंस्टाग्राम पर oceanlife.4u नाम के पेज से भी शेयर किया गया है. वीडियो नेटिजन को खासा पसंद आया है और जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने लिखा, 'कछुए का कवच तोड़ना इतना आसान नहीं है.' एक कमेंट में लिखा गया, 'बेचारे मगरमच्छ को आखिर में हार माननी ही पड़ गई.'