✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Video: इस बच्ची की आवाज में बसती हैं लता मंगेशकर! सुर ऐसे की पत्थर पिघल जाए, वायरल हो रहा वीडियो

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  09 Nov 2024 07:01 AM (IST)

क्या आप जानते हैं आज भी आप लता मंगेशकर जैसी आवाज को लाइव सुन सकते हैं. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक छोटी बच्ची हूबहू लता मंगेशकर की आवाज में गाना गा रही है.

Video: इस बच्ची की आवाज में बसती हैं लता मंगेशकर! सुर ऐसे की पत्थर पिघल जाए, वायरल हो रहा वीडियो

लता जैसा गाने वाली बच्ची

Lata Singing: स्वर कोकिला लता मंगेशकर को कौन नहीं जानता. उनकी आवाज के दिवाने तो पूरी दुनिया में हैं. सैकड़ों फिल्मों में अपनी आवाज से संगीत देने वाली स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गाने जो भी सुनता है वो मंत्रमुग्ध हो जाता है. लेकिन अफसोस इस बात का है कि वो आज हमारे बीच नहीं है और खुशी इस बात की है कि उनके गाने हम सब के बीच रिकॉर्डेड हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज भी आप लता मंगेशकर जैसी आवाज को लाइव सुन सकते हैं. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक छोटी बच्ची हूबहू लता मंगेशकर की आवाज में गाना गा रही है.

छोटी बच्ची ने गाया लता मंगेशकर की आवाज में गाना

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आप देखेंगे कि एक छोटी लड़की आशा भोसले और किशोर कुमार का गाना ये रातें ये मौसम नदी का किनारा गाते हुए दिखाई दे रही है. बच्ची की आवाज सुनकर आपको स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद आ जाएगी. दावा किया जा रहा है कि यह लड़की आशा भोसले और लता मंगेशकर की तरह मीठी आवाज में गाना गाती है. इतनी छोटी सी उम्र में इस लेवल का गायन देखकर आप खुद भी चौंक उठेंगे. बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि आवाज इसी लड़की की है या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन अगर ये सच है तो भारत को छोटी लता मंगेशकर के रूप में एक तोहफा मिल चुका है.

यह भी पढ़ें: Viral Photo: EMI अभी बाकी है! सड़क पर खड़ी इस कार के पीछे लिखा मैसेज पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

इससे पहले भी दो साल की बच्ची हो चुकी है वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई इस छोटी बच्ची की तारीफ कर रहा है. सिर्फ आवाज ही नहीं, गाना गाते हुए जिस तरह से यह बच्ची इशारे और एक्शन कर रही है उससे उच्च कोटि की अदाकारी और फनकारी साफ जाहिर हो रही है. इससे पहले भी एक दो साल की बच्ची का वीडियो वायरल हो चुका है जिसमें उसे लता मंगेशकर की आवाज में गाना गाते हुए देखा गया था. अब सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर अपनी राय दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रूस में मिली इंटरनेट की आजादी तो पॉर्न देखने लगे नॉर्थ कोरिया के सैनिक, अब लग गई है लत

यूजर्स ने एडिटेड बताया वीडियो

वीडियो को @WokePandemic नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है, ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा...यह आवाज एडिट करके डाली गई है. एक और यूजर ने लिखा...कितना सुंदर गाया है बच्ची ने. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...खूब आगे बढ़ो और देश का नाम रोशन करो लता जी की तरह.

यह भी पढ़ें: शादीशुदा महिला की फोटो लगाकर लोगों को बेवकूफ बना रही थी मेट्रिमोनियल साइट, फिर ऐसे खुल गई पोल

Published at: 09 Nov 2024 07:01 AM (IST)
Tags:Lata MangeshkarTRENDINGVIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video: इस बच्ची की आवाज में बसती हैं लता मंगेशकर! सुर ऐसे की पत्थर पिघल जाए, वायरल हो रहा वीडियो
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.