किसी कर्मचारी की मेहनत की तारीफ करना आसान है, लेकिन उसकी परेशानियों को महसूस करके उन्हें दूर करने की कोशिश करना हर किसी के बस की बात नहीं. चीन की एक रेस्टोरेंट मालकिन ने कुछ ऐसा ही करके लोगों का ध्यान खींचा है. उन्होंने अपने दो कर्मचारियों को लाखों रुपये की BMW कारें तोहफे में दे दीं. इसकी पीछे की वजह जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे. मामला सोशल मीडिया पर वायरल है.

Continues below advertisement

चीन के हेनान प्रांत के जियाओज़ुओ शहर में बीफ हॉटपॉट रेस्टोरेंट चेन चलाने वाली मा यानली ने अपने दो कर्मचारियों को नई BMW कारें गिफ्ट कीं. दोनों कर्मचारियों को 24 सितंबर को उनकी गाड़ियां दी गईं. रिपोर्ट के मुताबिक, कार की कीमत करीब 3 लाख चीनी युआन यानी लगभग 43 लाख रुपये बताई जा रही है.

कर्मचारी का दर्द किया महसूस

ली जी नाम मा यानली की कर्मचारी है, जो करीब आठ साल से मा यानली के रेस्टोरेंट में काम कर रही थीं. वह रोजाना इलेक्ट्रिक स्कूटर से काम पर आती थीं. पिछली सर्दियों में एक दिन जब वह रेस्टोरेंट पहुंचीं, तो कड़ाके की ठंड का असर उनके चेहरे और हाथों पर साफ दिखाई दे रहा था. ठंडी हवा से उनका चेहरा लाल हो गया था, कानों का रंग बैंगनी पड़ गया था और हाथ अकड़ गए थे. मा यानली ने जब अपनी कर्मचारी की यह हालत देखी, तो उन्हें अहसास हुआ कि वह अपनी कार में आराम से सफर करती हैं. वहीं उनकी कर्मचारी को रोजाना इस ठंडे मौसम में आना पड़ता है.

Continues below advertisement

यह भी पढ़ें: Video: चिड़ियाघर से नई-नवेली दुल्हन को फरार कर ले गया आशिक, देखता रहा पति

शोरूम में मिला ऐसा सरप्राइज

मा यानली ने जब ली जी को कार देने का फैसला किया, तो उन्हें बारे में जरा भी खबर नहीं होने दीं. उनकी बॉस उन्हें BMW शोरूम लेकर गईं और रास्ते में कहा कि उन्हें एक बड़ा खिलौना मिलने वाला है. शोरूम पहुंचने के बाद ली जी को पता चला कि यह कोई साधारण गिफ्ट नहीं, बल्कि उनके नाम की नई सफेद BMW है. कार उनके नाम पर रजिस्टर कराई गई थी और उन्हें इसके लिए कोई पैमेंट भी नहीं करना पड़ा. वहीं ली जी अकेली कर्मचारी नहीं थीं, जिन्हें यह खास गिफ्ट मिला. मा यानली ने अपनी एक अन्य कर्मचारी लियू यिंगयिंग को भी ग्रे रंग की BMW गिफ्ट की.

दोनों कारों पर खर्च किए करीब 86 लाख रुपये

बताया जा रहा है कि दोनों BMW कारों की कुल कीमत लगभग 6 लाख चीनी युआन, यानी कि करीब 86 लाख रुपये थी. खास बात यह है कि मा यानली ने कर्मचारियों को गाड़ियां सौंपने से करीब दो सप्ताह पहले ही उनका पूरा पैमेंट कर दिया था. करीब दो दशक से कैटरिंग कारोबार में होने पर मा का मानना है कि किसी बिजनेस की सफलता में केवल मालिक का योगदान नहीं होता. कर्मचारियों की मेहनत भी कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है.

यह भी पढ़ें: सड़क धंसी और गड्ढे में समा गई कार, चेन्नई का वीडियो वायरल