दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं है और आए दिन इंटरनेट पर ऐसे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं. इनमें कई वीडियो छोटे-छोटे बच्चों के होते हैं जिनका यूनिक टैलेंट देखकर हम हैरान रह जाते हैं. ऐसे ही टैलेंटेड बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप दांतों तले उंगली दबा लेंगे.
अफ्रीका का है वायरल वीडियो
यह वायरल वीडियो अफ्रीका का बताया जा रहा है. वीडियो में इन छोटे उस्तादों के डांस स्टेप्स देखकर आप दंग रह जाएंगे. आप देख सकते हैं कि लोगों की भीड़ खड़ी है. इनमें सभी ने काली और सफेद रंग की ड्रेस पहन रखी है. भीड़ में सबसे आगे दो छोटे बच्चे खड़े दिखाई दे रहे हैं. इनमें से एक बच्चा डांस करता नजर आ रहा है. वह काफी मुश्किल डांस स्टेप करता है जबकि बाकी सभी उसका हौसला बढ़ा रहे हैं.
बच्चों का ऐसा डांस देखकर दंग रह जाएंगे
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि भीड़ में खड़े लोग, पहला बच्चा जो डांस करता है उसे थोड़ी देर बाद पीछे करते हैं और दूसरे बच्चे को डांस करने के लिए आगे करते हैं. इसके बाद दूसरा बच्चा भी अपने डांस का हुनर दिखाता है. डांस करते हुए वह अपना एक जूता उतार लेता है और उसके साथ काफी इंटरेस्टिंग डांस स्टेप करता है. भीड़ के लोग भी दोनों बच्चों का डांस देखकर उनके साथ मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं.
लोगों को खूब पसंद आ रहा वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर pinkukumar584 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इसे अबतक 3.9 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है. नेटिजेन्स इसपर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें:Watch: नकली टेडी बियर से खेलते असली बियर का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल, देखेंगे तो जान जाएंगेWatch: चिड़ियाघर में शेर ने किया आदमी पर हमला, सहम गए वहां मौजूद लोग, आप भी देखें