Trending News: बचपन में हर किसी ने पढ़ाई से बचने की कोशिश करने के लिए बड़े ही अजीबोगरीब तरीके अपनाएं होंगे. वैसे तो बच्चों को खेलना सबसे ज्यादा पसंद होता है. इसके साथ ही वह बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं, इसके बारे में हर बच्चे के अलग-अलग ख्याल होते हैं. जहां बचपन में कोई डॉक्टर तो कोई पायलट बनना चाहता है, तो कई बच्चों को खेल खेल में सेना में ऑफिसर बनने का सपना देखते हुए भी देखा गया है.
फिलहाल हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बच्चे को पढ़ाई से बचने के लिए भविष्य में इंजीनियर बनने की बात कहते देखा गया है. वीडियो में उसका जवाब सुन सोशल मीडिया पर इंजीनियर हक्के-बक्के रह गए हैं. दरअसल वीडियो में बच्चे की मां को उसे पढ़ाते देखा जा सकता है. इस दौरान वह बच्चा रोने लगता है, जिस पर उसकी मां समझ जाती है कि यह बहाने बना रहा.
जिसके बाद वीडियो में बच्चे की मां उसे पढ़ाई के लिए प्रेरित करती दिखाई देती है. जिस पर बच्चा कहता है कि स्कूल में सिर्फ आधे घंटे पढ़ाया जाता है और वह उसे काफी देर से पढ़ा रही हैं. ऐसा कहते हुए वह बच्चा आंखों में आंसू लिए रोने लगता है. इसके बाद उसकी मां कहती है कि पढ़ाई करोगे तभी तो कुछ बन पाओगे. जिस पर बच्चा कहता है कि वह इंजीनियर बनेगा, क्योंकि इंजीनियर बनने के लिए पढ़ना नहीं पढ़ता है.
इसे भी पढ़ेंःWatch: बीच सड़क पर डांस कर रहे लोगों पर पुलिस ने बरसाए डंडे, वीडियो देख नहीं रूकेगी हंसी
फिलहाल बच्चे का यह फनी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. वीडियो को @memewalanews नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. जहां पर बच्चे के इस फनी वीडियो को देख इंजीनियर के दिल टूटते देखे जा सकते हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि इंजीनियर बनने के लिए काफी पढ़ाई करनी होती है. वहीं सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर इंजीनियर का काफी मजाक भी बन रहा है.
इसे भी पढ़ेंःWatch: ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने वाले जरूर पढ़ें यह खबर, कहीं आप भी तो फेक पेमेंट के नहीं हो रहे शिकार