The Chaat Challenge: सोशल मीडिया पर आपने लजीज खाने से मुंह में पानी ला देने वाले तमाम वीडियो देखे होंगे. फूड लवर्स के लिए स्ट्रीट फूड के काफी सारे शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसे देखने के बाद आपके मुंह में तो पानी आएगा ही साथ ही पैसे देने के बजाय आप कमा भी सकते हैं. दरअसल, एक स्ट्रीट फूल वेंडर ने अपने हर ग्राहक के लिए एक खुला चैलेंज रखा है.
चैलेंज ये है कि जिस किसी ने भी इसकी चाट एक बार में एक ही बाइट में खा ली उसे ये 500 रुपए देगा. ये चाट वाला आगरा में दुकान लगता है. सोशल मीडिया पर इस चाट वाले का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि इसकी कटोरी चाट देखकर ही पता लगती है कि ये बेहद लजीज है. इसके साथ ही इसका चैलेंज भी हर किसी को खूब आकर्षिक करता है.
यहां देखिए ये वीजियो:
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कई लोग इसके चैलेंज को लेते हैं लेकिन इसकी चाट इतनी हैवी है कि कोई जीत नहीं पाता. इसके साथ ही वीडियो में ये काफी सारे चटपटे सामानों के साथ चाट तैयार करता दिखाई भी दे रहा है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जहां कई लोग इसका पता पूछ रहे तो कई इसके चाट बेचने के तरीके की तारीफें कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें:
Watch: नन्ही सी बच्ची के दिमाग के आगे फेल हुई मां, चल दी ऐसी चालाकी सोच भी नहीं सकते आप
