Trending Animal Video: इंटरनेट पर हर दिन लाखों वीडियो अपलोड किए जाते हैं जिनमें से हजारों वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल भी होते हैं. इनमें से कई हजार वीडियो तो सिर्फ जानवरों के होते हैं क्योंकि इंटरनेट यूजर्स के बीच जानवरों के वीडियो का बहुत क्रेज होता है. ऐसा ही एक वीडियो बिल्लियों का वायरल हुआ है जो यूजर्स को बहुत हंसा रहा है.
ट्विटर पर अपलोड किए गए इस वीडियो में दो बिल्लियां दिखाई देती हैं जिनके आगे एक बंद गेट होता है. एक बिल्ली पहले छलांग लगाकर आती है और गेट में लगी सलाखों में फंस जाती है. पहली बिल्ली थोड़ा समय लगाने के बाद इस गेट से बाहर आने में सफल हो जाती है. जब दूसरे बिल्ली की बारी आती है तब यूजर्स यही सोचते हैं कि ये भी ऐसे ही इस गेट को पार करेगी लेकिन ऐसा नहीं होता है. बिल्ली का निशाना इतना सटीक होता है कि जैसे ही वो कूदती है पलक झपकते ही सीधे गेट के बाहर आ जाती है. जो देखने में बहुत मजेदार लगता है.
वीडियो देखें:
यूजर्स को पसंद आया ये मजेदार वीडियो
देखा आपने कौन सी बिल्ली है ज्यादा समझदार और स्मार्ट. इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट buitengebieden ने पोस्ट किया है जो अक्सर ऐसे फनी वीडियो अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करता रहता है. वीडियो को यूजर्स बहुत पसंद कर रहे हैं और दोनों बिल्लियों (Cats) को देखकर हंसे बिना भी नहीं रह पा रहे हैं. यही वजह कि इस वीडियो को अब तक 5.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं जबकि 37 हजार यूजर्स ने वीडियो को पसंद (like) भी किया है.
ये भी पढ़ें:
Watch: मस्ती करते इस बेबी कंगारू का वीडियो है बेहद क्यूट
Watch: स्मार्ट फोन पर फोटो देखते ये बंदर भी हैं स्मार्ट, वीडियो देख आप भी यही कहेंगे
