सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो को वायरल होते देखा जाता है, जिसमें रोचक और मजेदार कंटेंट होने के कारण यूजर्स इन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं. सोशल मीडिया यूजर्स सबसे ज्यादा पालतू जानवरों के वीडियो को देखते पाए जाते हैं. जिसके कारण सोशल मीडिया पर पालतू जानवरों के कई मजेदार और रोचक वीडियो तेजी से सामने आते देखे जाते हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कुत्ते और बिल्ली को आपस में लड़ते देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली से भिड़ने का कुत्ता के फैसला गलत साबित हो जाता है और बिल्ली उसके घर में घुसकर सबक सिखाती दिखाई देती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर यूजर्स का काफी प्यार मिलते दिख रहा है.

आमतौर पर बिल्लियों को कुत्ते से उचित दूरी बनाए देखा जाता रहा है. वहीं मौका पड़ने पर कुत्ते से लड़ाई होने की कंडीशन में बिल्लियों को डटकर उनका सामना करते देखा गया है. फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक कुत्ते को सड़क पर जा रही बिल्ली से भिड़ते देखा जा सकता है. वहीं बिल्ली भी कुत्ते को अच्छा सबक सिखाते दिख रही है. 

बिल्ली को वीडियो में घर की बाउंड्री वाल से अंदर घुसकर कुत्ते पर हमला करते हुए उसे भगाते देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रही है. जिसे देख यूजर्स काफी हैरान रह गए हैं. वहीं खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों व्यूज मिल गए हैं. ज्यादातर यूजर्स वीडियो पर अपने रिएक्शन कमेंट कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः

शख्स ने NFT के रूप में पेश किया 'Sand car' का वीडियो, आप भी लगा सकते हैं बोली, जानें कैसे

लड़की ने दिखाया शानदार स्केटिंग स्किल का प्रदर्शन, इंटरनेट पर मिल रही तारीफ