त्याौहारों के इस पावन मौके पर जहां हर कोई खुशियां मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं सोशल मीडिया पर एक ऐसा हृदय विदारक और गुस्सा दिला देने वाला वीडियो सामने आया है जो किसी का भी दिल दहला दे. सड़क किनारे अखबार बिछाकर मिट्टी के दीये और गुल्लक बेच रही एक गरीब महिला के सारे सामान पर एक तेज रफ्तार सफेद कार चालक ने सरेआम पहिया चढ़ा दिया.

Continues below advertisement

गरीब महिला की रोजी-रोटी और दीवाली की उम्मीदें एक ही पल में चकनाचूर हो गईं. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है.

एक झटके में कुचले दीये, टूट गई परिवार की उम्मीदें

वायरल हो रहे फुटेज में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क किनारे बेहद सादगी से अखबार फैलाकर उस पर मिट्टी के दीये और गुल्लक सजाकर बैठी थी. तभी वहां से गुजर रही एक सफेद रंग की एसयूवी कार के चालक ने बड़ी लापरवाही से गाड़ी का पिछला पहिया सीधे उन मिट्टी के दीयों और गुल्लकों पर चढ़ा दिया.

Continues below advertisement

पहिया चढ़ते ही सारे मिट्टी के बर्तन और दीये चकनाचूर होकर मिट्टी में मिल गए. महिला सिर पकड़कर बेबसी से अपने टूटे हुए सामान को देखती रह गई.

पीछे भागा मासूम बच्चा, लेकिन बेदर्द कार चालक ने नहीं रोकी गाड़ी

घटना के दौरान महिला का छोटा सा बच्चा अपनी मां के साथ वहीं मौजूद था. जब उसने देखा कि उसकी मां की पूरी मेहनत और कमाई एक पल में बर्बाद हो गई, तो वह मासूम बच्चा हिम्मत दिखाकर कार के पीछे भागने लगा ताकि कार चालक को रोक सके.

लेकिन कार सवार को उस गरीब की मजबूरी या मासूम बच्चे की पुकार का कोई अहसास नहीं हुआ और वह बिना गाड़ी रोके तेजी से आगे निकल गया.

यह भी पढ़ें: कोटा में लड्डू के लिए छात्रों का प्रोटेस्ट, लट्ठ लेकर दौड़ी पुलिस, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर भड़का लोगों का गुस्सा: 'इंसानियत पूरी तरह मर चुकी है'

यह दर्दनाक वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूज़र्स का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग कार चालक की इस गैर-जिम्मेदाराना और संवेदनहीन हरकत पर जमकर आक्रोश जता रहे हैं.

"गरीब की मेहनत पर इस तरह गाड़ियां चढ़ाना घोर अत्याचार है. पुलिस को तुरंत कार का नंबर ट्रेस करके कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए."

"दीवाली का त्यौहार रोशनी का है, लेकिन कुछ लोग दूसरों की जिंदगी में अंधेरा करने से बाज नहीं आते."

"उस छोटे से बच्चे का कार के पीछे भागना देखकर दिल टूट गया. इंसानियत सच में खत्म हो गई है."

यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया की सबसे खतरनाक लैंडिंग्स, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर