Bride's special request video: शादियों के वीडियो अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. ऐसे वीडियो की सोशल मीडिया पर भरमार है. कभी दुल्हन की एंट्री पर मनपसंद गाना ना बजने का वीडियो वायरल होता है तो कभी दुल्हन को खुद की ही ड्रेस पसंद नहीं होने का वीडियो वायरल होता है. इनमें से कुछ वीडियो वाकई काफी मजेदार होते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जिन्हें देखकर आप इमोशनल हो जाते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सुना है दुल्हन खुद ही अपनी मां को इमोशनल होने के लिए कह रही हो. सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन दुल्हन की इस अनोखी डिमांड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. जिस पर लोग काफी कमेंट्स भी कर रहे है.
दुल्हन ने की अनोखी फरमाइशशादी का दिन एक लड़का-लड़की के लिए काफी खास दिन होता है, दुल्हन के लिए तो खासकर यह दिन काफी इमोशनल कर देने वाला होता है. वायरल हो रहे वीडियो में एक दुल्हन शादी के लिए तैयार होती नजर आ रही है. लेकिन तैयार होते वक्त वो अपनी मां से जो फरमाइश करती है उसे सुनकर आप थोड़ा सा हैरान भी होंगे और हंसेंगे भी. दरअसल वीडियो में दुल्हन अपनी मां से कहती है, 'मम्मी, मुझे दुल्हन बनते देख, आप रोई भी नहीं हो, थोड़ा ड्रामा ही कर दो... फील तो आए शादी वाला थोड़ा.'
देखें वीडियो:
यह भी पढ़े: Trending News: घर में घुसे चोर के अंदर का जागा कुक, किचन में जाकर खिचड़ी बनाने के चक्कर में हुआ गिरफ्तार
वीडियो को लोग कर रहे पसंदवायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर witty_wedding नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है. वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है और मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ड्रामा तो बनता है.'
यह भी पढ़े: Watch: नींद या नशा! शादी में रस्मों के बीच चुप-चाप बैठकर झूमती रही ये दुल्हन, ऐसी थी हालत कि...