Bride demands for song viral video: आजकल शादियों के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें से कुछ वीडियो को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं तो कुछ उन्हें खूब गुदगुदाते हैं. कभी दुल्हन की अनोखी एंट्री का वीडियो वायरल होता है तो कभी दूल्हे के दोस्तों के किए गए प्रैंक का वीडियो. शादी समारोह का ऐसा ही एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विदाई के दौरान दुल्हन की फरमाइश लोगों को चौंका देती है. दुल्हन की फरमाइश के बाद जो होता है वह देखने लायक है.
विदाई पर दुल्हन ने की अनोखी फरमाइशवीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन की विदाई का समय चल रहा है, ऐसे समय में हर कोई भावुक होता हैं. दुल्हन विदाई से संबंधित कोई रस्म करती नजर आती है तभी वो एक अनोखी फरमाइश कर देती है. दरअसल, रस्म के दौरान दुल्हन कहती हैं- 'अरे कोई गाना तो गा दो यार'. दुल्हन की फरमाइश सुनकर एकाएक लोग चौंक जाते हैं. लेकिन तभी पीछे से किसी के द्वारा गाना शुरू कर दिया जाता है. जिसे सुनकर शायद ही आप अपनी हंसी रोक पाएं. दुल्हन की फरमाइश पर शख्स 'चार बज गए लेकिन पार्टी अभी बाकी है' गाना गाता है. जिसे सुनकर दुल्हा-दुल्हन सहित वहां खड़े सभी लोग जोर से ठहाके लगाने लगते हैं. इससे विदाई के समय का माहौल भी हल्का हो जाता है.
देखें वीडियो:
जमकर वायरल हो रहा वीडियोदूल्हा- दुल्हन का ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो को नेटिज़न्स काफी पसंद भी कर रहे हैं. हालांकि वीडियो कहां और कब की है इसकी जानकारी नहीं है. लेकिन वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.
