Bride entry viral video: दूल्हा-दुल्हन के लिए शादी का दिन सबसे खास होता है. इस दिन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए लोग तरह-तरह के इंतजाम भी करते हैं. शादियों को लेकर इंटरनेट पर तेजी से वीडियो वायरल होते रहते हैं. कभी दुल्हे के रोने का भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल होता है तो कभी पंडित जी द्वारा मंत्र बोलने के अंदाज के लोग कायल हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर जो वीडियो आजकल वायरल हो रहा है वो है दुल्हन की धमाकेदार एंट्री का. दुल्हन की धमाकेदार एंट्री का वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे. वीडियो देखकर आप भी कहेंगे- वाह ! एंट्री हो तो ऐसी.
शादी में दुल्हन ने की धमाकेदार एंट्री वायरल हो रहे वीडियो में अपनी शादी में दुल्हन की धमाकेदार एंट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में दुल्हन ने लाल रंग का लहंगा पहना हुआ है. लाल रंग के जोड़े में दुल्हन काफी खूबसूरत लग रही है. लेकिन उससे भी ज्यादा बढ़िया है दुल्हन की एंट्री. दुल्हन ने एक जीप के बोनट पर बैठकर फिल्मी अंदाज एंट्री ली है. वीडियो के बैकग्राउंड में एक पंजाबी गाना बज रहा है जिस पर दुल्हन डांस भी कर रही है. दुल्हन के आस-पास मौजूद कुछ और लोग भी जमकर डांस करते नजर आ रहे है.
देखें वीडियो:
Watch: गलती से शराब पीने वाली बिल्ली की ऐसी हो गई हालत, Video देख हैरत में पड़ जाएंगे आप
लोग कर रहे मजेदार कमेंट्सवायरल हो रहे वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'स्वैगर ब्राइड अराइविंग इन स्टाइल'.लोग दुल्हन के डांस की काफी तारीफ कर रहें है. इस वीडियो को तीन हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है.
