Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कभी-कभी ऐसे वीडियो नजर के सामने आते हैं कि हंसी तक रोकना मुश्किल हो जाता है. कुछ वीडियो तो इतने मजेदार होते हैं कि लंबे समय तक उन्हें भूलना मुश्किल होता है. इस समय एक ऐसा ही फनी वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है. वीडियो एक दुल्हन का है जो खुद की शादी में इतनी गहरी नींद में सो गई कि दूल्हा भी हैरान हो गया. हालांकि, वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खासा पसंद आ रहा है और लोग जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
कुंभकर्ण की नींद सो गई दुल्हन वायरल हो रहे कुछ सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि बैंक्वेट हॉल में दुल्हन मैरिज चेयर पर बैठी है. अभी तक दूल्हे की एंट्री नहीं हुई है. लगता है कि दूल्हे की एंट्री से पहले दुल्हन ने थोड़ा सो लेने का विचार बनाया. मगर उसने जैसे ही नींद की झपकी ली बैठे-बैठे ही गहरी नींद में सो गई. मजेदार बात यह है कि थोड़ी देर बाद दूल्हा खुद उसके करीब आकर खड़ा हो गया और उसे महसूस तक नहीं हुआ.
वीडियो देखकर पता चलता है कि दूल्हा काफी देर से उसके करीब में खड़ा है और उसके नींद से जगने के इंतजार में हैं. मगर दुल्हन अपनी शादी के दिन मानो कुंभकर्ण के जैसे गहरी नींद में सो गई हो. वीडियो में इस बीच दूल्हे का रिएक्शन देखकर लगता है कि वो दुल्हन को सोता देखकर हिल गया हो.
देखिए शादी का मजेदार वीडियो
दूल्हा-दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खासा पसंद आया है. वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है. इसपर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. वीडियो इंस्टाग्राम पर theshaadiswag नाम के यूजर ने भी अपलोड किया है.
ये भी पढ़ें: अनार से लेकर नमक तक... ये 5 शब्द जो आप हर रोज इस्तेमाल करते हैं वो हिन्दी नहीं है
