Trending Video In Hindi: सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के वीडियो को वायरल होते देखा जाता है. इन दिनों यूजर्स को रोमांचक और मनोरंजक वीडियो सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं. वहीं शादियों का सीजन होने के कारण सोशल मीडिया पर शादियों के कई वायरल वीडियो तेजी से शेयर होते देखे जा रहे हैं. जिसे देख यूजर्स का अच्छा-खासा मनोरंजन होता है.
फिलहाल शादियों के ऐसे काफी वीडियो वायरल होते देखे गए हैं जिसमें दूल्हा और दुल्हन को उनकी खास एंट्री के साथ शादी के मंडप की ओर आते देखा जाता है. फिलहाल ऐसे भी कई वीडियो इन दिनों वायरल हो रहे हैं. जिसमें कुछ ना कुछ खास ट्विस्ट देखने को मिल जाता है. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें शादी कर रहे एक जोड़े को फोटो सेशन के दौरान अच्छी फोटो को लिए अनोखा जुगाड़ लगाते देखा गया है.
आमतौर पर हमारे देश में दूल्हे के बजाए दुल्हन की लंबाई कुछ कम होती है. वहीं यह गैप ज्यादा होने के कारण परफैक्ट मैच दिखना काफी मुश्किल हो जाता है. फिलहाल वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा और दुल्हन को खास जुगाड़ लगाकर एक अच्छी फोटो के लिए जद्दोजहद करते देखा जा रहा है. जिसे देख सभी की हंसी छूट गई है.
दरअसल दुल्हन की लंबाई कम पड़ने पर उसे सभी के सामने मंडप में ही एक ईंट का सहारा लेकर उस पर खड़े देखा जा सकता है. जिसके कारण हर कोई इस वीडियो को देख अपनी हंसी को काबू नहीं कर पा रहा है. वहीं खबर लिखे जाने तक वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों की संख्या में व्यूज मिल गए हैं. वहीं हजारों लाइक्स के साथ बड़ी तादाद में यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःWatch: जब जबड़ा फाड़ते हुए मगरमच्छ हुआ हमलावर... तो शख्स ने ऐसे बचाई अपनी जान