✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

अरे कोई जहर लाकर दे दो! दूल्हा और दुल्हन का एंट्री डांस देखकर बाल नोच लेंगे आप, हर तरफ हो रही किरकिरी

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  18 Dec 2024 06:53 AM (IST)

Viral Video: इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए स्टेज पर डांस करता दिखाई दे रहा है, जिसके साथ दुल्हन भी उसका साथ दे रही है.

अरे कोई जहर लाकर दे दो! दूल्हा और दुल्हन का एंट्री डांस देखकर बाल नोच लेंगे आप, हर तरफ हो रही किरकिरी

दूल्हे ने अपनी दुल्हन के लिए डांस किया

Trending video: शादियों के सीजन हों और दूल्हा दुल्हन की जोड़ी धमाल न मचाए ये तो संभव नहीं है. इस साल देश में चल रहा 48 लाख शादियों का दौर अब तक बड़ा मजेदार रहा है, और इसके मजेदार और हंसाने वाले वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहे हैं.

अपनी शादी के मौके पर प्रेम में पड़े बेचारे लड़के दबाव में आकर एंट्री डांस प्लान तो कर लेते हैं, लेकिन जब मौका आता है तो अपनी हंसी उड़वाने में कोई कसर नहीं छोड़ते. ऐसा हम नहीं कह रहे, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर आप खुद बोलने लगेंगे. दरअसल, इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में एक दूल्हा अपनी दुल्हन के लिए स्टेज पर डांस करता दिखाई दे रहा है, जिसके साथ दुल्हन भी उसका साथ दे रही है. यकीन मानिए वीडियो देखने के बाद आप अपने बाल नोचते हुए जहर मांगने लगेंगे.

वीडियो देख होने लगेगी जहर की तलब

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी शादी के मौके पर दुल्हन अपने दूल्हे को देखकर इतनी भावुक हो गई कि शायद डांस स्टेप छोड़कर मुंह से अंतराक्क्षी गाने लगी. किसी फिल्मी स्टाइल को कॉपी करने की यह कोशिश इस प्यारे से कपल की नाकाम गई. दूल्हा गले में घांस वाला हार पहने दुल्हन के लिए डांस करता रहा लेकिन लोगों की तालियां बटोरने की बजाए उन्हें वो हंसा बैठा. दोनों का डांस देखकर आप अलग ही दुनिया में चले जाएंगे और फिर आपको अहसास होगी कि आप क्या देख रहे थे.

पूरा वीडियो देखने के लिए जुटानी होगी हिम्मत

दरअसल, वीडियो में स्टेज पर खड़े दूल्हे के लिए एंट्री करती एक दुल्हन को दिखाया गया है, जिसमें वो दुल्हन बगैर थिरके बॉलीवुड के गानों पर ऐसे हाथ पैर मार रही है जैसे जमीन ने उसे जकड़ लिया हो, दूल्हे राजा भी कहां कम थे, उन्होंने भी लोगों को फनी कंटेंट देने में कोई कसर नहीं छोड़ी. आसपास घूम रहे कैमरों का भी वो लिहाज नहीं कर पाए और प्रेम में पड़े किसी जोरू की तरह दुल्हन का साथ देते दिखाई दिए. अब जब शादी के बाद जब दोनों अपनी वीडियो देखेंगे तो शायद हंसने से खुद को रोक न पाएं.

यह भी पढ़ें: यहां डस्टबिन भी कर रहे हैं बात, लोगों से पूछ रहे सवाल- वीडियो वायरल

यूजर्स ने जमकर लिए मजे

वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स दरवाजे तोड़कर कमेंट्स के मैदान में कूद पड़े. आलम ये था कि कमेंट करने आए एक एक यूजर्स ने दूल्हा दुल्हन की जमकर टांगे खींची. एक यूजर ने लिखा....अगर ऐसी दुल्हन हो तो शादी तोड़ने में कैसी शर्म. एक और यूजर ने लिखा....मेरी हिम्मत तो देखो, पूरा वीडियो देख लिया. एक और यूजर ने लिखा...अरे कोई मुझे जहर लाकर दे दो.

यह भी पढ़ें: शादी में दूल्हा-दुल्हन ने ली एनिमल के रणबीर कपूर जैसी एंट्री, वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Published at: 18 Dec 2024 06:53 AM (IST)
Tags:Bride DanceTRENDINGVIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • अरे कोई जहर लाकर दे दो! दूल्हा और दुल्हन का एंट्री डांस देखकर बाल नोच लेंगे आप, हर तरफ हो रही किरकिरी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.