Girlfriend ate full plate food: किसी भी रिश्ते में जरुरी होता है एक-दूसरे को समझना और उसका सम्मान करना. आजकल के टाइम में कपल्स अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, उनका ख्याल रखते हैं. उनकी खाने-पीने की आदतों से लेकर उनकी छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं. लेकिन क्या कभी आपने सुना है कि एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को सिर्फ इसलिए लताड़ा क्योंकि उसने पार्टी में पेटभर खाना खा लिया था. सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन यह सच है. अपने ब्वॉयफ्रेंड की ऐसी बात को सुनकर लड़की दंग रह गई. उसे समझ ही नहीं आया कि आखिर उसकी गलती क्या थी?

पार्टी में लड़की की हरकत पर शर्मिंदा हुआ ब्वॉयफ्रेंडदरअसल, एक लड़की को उसके ब्वॉयफ्रेंड ने अपने घर पर फैमिली डिनर के लिए बुलाया था. लड़की जब लड़के के घर डिनर पर पहुंची तो उसने वहां सभी व्यंजनों का स्वाद लिया और पेटभर खाना खाया. लेकिन इसके बाद जो हुआ उसे देखकर लड़की हैरान रह गई. लड़की का ब्वॉयफ्रेंड उसे अजीब तरह से देख रहा था. लड़के को लड़की के खाने का तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. पार्टी के बाद जब दोनों वापस आए तो लड़के ने लड़की को लताड़ा और कहा- उसे बिल्कुल भी मैनर्स नहीं है. पार्टी के दौरान इतना खाना खाकर उसने उसे शर्मिंदा किया है. इस तरह सब कुछ खा लेना उसकी बदतमीज़ी दिखाता है, जबकि दूसरे को भी शर्मिंदा करने वाला है. लड़की की मानें तो वो दोनों पिछले 7 महीने से रिलेशनशिप में हैं और लड़के की इस हरकत से वो काफी चकित है.

मामले को लेकर लोगों की रायअपने ब्वॉयफ्रेंड की इस हरकत के बाद लड़की को कुछ समझ में नहीं आया. उसने लोगों की राय लेने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी बात साझा की. जिस पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. रेडिट पर लोगों ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लड़की को तुरंत ही ऐसे लड़के को छोड़ देना चाहिए, जो इस तरह के संस्कारों की दुहाई देता हो.

यह भी पढ़ें:Trending News: Entrepreneur कपल ने अपना वेडिंग रिसेप्शन कैंसल कर गरीबों के लिए दान किए 20 लाख रुपये, मिल रही तारीफ