Boy breaking brick viral video: सोशल मीडिया पर स्टंट को लेकर काफी वीडियो वायरल होते रहते है. आजकल छोटे-छोटे बच्चों पर भी स्टंट करने का भूत सवार है. कुछ वीडियो को देखकर वाकई में हंसी आती है तो कुछ वीडियो काफी खतरनाक भी होते हैं. जिन्हें देखकर कोई भी इंसान डर जाए. स्टंट वीडियो बनाने के लिए कुछ लोग अपनी जान की भी परवाह नहीं करते हैं. ऐसे वीडियो में जरा सी सावधानी हटते ही कोई भी बढ़ी घटना हो सकती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें दो बच्चे कुछ ऐसा ही स्टंट करने की कोशिश करते है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे.
खतरनाक स्टंट करने पर मिली ऐसी सजावायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चे ने अपने सिर पर ईंट रखी हुई है और पीछे खड़ा एक युवक फ्लाइंग किक मारकर उस ईंट को तोड़ने की कोशिश करता है. उसके बाद जो हुआ वो देखकर आप चौंक जाएंगे और किसी को भी स्टंट नहीं करने की सलाह देंगे. दरअसल, वीडियो में जैसे ही युवक फ्लाइंग किक मारता है तो किक ईंट में न लगकर ईंट रखकर खड़े बच्चे के सिर पर लगता है. जिसके बाद बच्चा एकदम घबरा जाता है. हालांकि, युवक और बच्चे का यह स्टंट दोनों के लिए ही काफी खतरनाक साबित होता है.
देखें वीडियो:
लोग वीडियो को कर रहे पसंदवायरल हो रहा यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर memewalanews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर कमेंट भी कर रहे है. हालांकि इस वीडियो से हम सबको सावधानी रखने का सबक मिलता है.
यह भी पढ़ें: Watch: बच्चे की रिपोर्टिंग का वीडियो हुआ वायरल, वीडियो के अंत को देखकर हो जाएंगे हैरान!
यह भी पढ़ें: Watch: गिरगिटों को पीठ पर बैठाकर सवारी कराने निकला कछुआ, दोस्ती के हो रहे हैं खूब चर्चे
