Bride Groom Viral Video: अपनी शादी के हर लम्हे को यादगार बनाने के लिए दुल्हा दुल्हन काफी सारी प्लानिंग करते हैं और हर पल को कैमरों के जरिए तस्वीरों और वीडियो में कैद करना चाहते हैं. शादी के ऐसा तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं जिनमें दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के लिए कुछ स्पेशल करते दिखाई देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब इंटरनेट पर सामने आया जिसे देखकर हर किसी का दिल प्यार में दीवाना हो रहा है. 

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर एक बेहद क्यूट कपल मौजूद है. इस दौरान दुल्हन जहां सिल्क साड़ी में सजी धजी बैठी है तो वहीं गुलाबी शर्ट पहने एक लड़का जो शायद इस लड़की का पति है वो सफेद गुलाब लेकर आता है उसे दे देता है. इसे बाद उसका हाथ थामता है तो लड़की भी हाथ पकड़ कर उठ जाती है और लड़का उसे लगे लगा लेता है.

यहां देखिए पूरा वीडियो: 

वीडियो देखने के बाद साफ है कि इसके बार में लड़की को कुछ नहीं मालूम था. लड़की काफी सरप्राइज और खुश दिखाई दे रही है. सोशल मीडिया पर इस कपल का ये क्यूट अंदाज खूब वायरल हो रहा है. वीडियो रिसेप्शन पार्टी का बताया जा रहा है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर नेटिंजस इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं. साथ ही कमेंट सेक्शन में इस कपल की कैमिस्ट्री के फैंन लग रहे हैं. 

ये भी पढ़ें:

Watch: सालियों ने दूल्हे को कुर्सी से बुरी तरह खींचा और गिराकर उतार लिए जूते, नहीं देखी होगी आज तक ऐसी जूते चुराई की रस्म

Watch: शादी में साली ने गिराई 'बिजली', लहंगा पहकर किया ऐसा डांस कि फिदा हो गए तमाम बाराती