Trending Boy Feeding Birds Video: सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले कुछ वीडियो (Viral Video) ऐसे होते हैं, जो आपको हंसाने की गारंटी देते हैं. ऐसे वीडियो जितनी बार भी देखो कम लगते हैं. ऐसा ही वीडियो एक मासूम बच्चे का भी वायरल हुआ है, जो बड़े प्यार से पक्षियों को अपने हाथों से खाना खिला रहा है. ये वीडियो बताता है कि दिल को शिक्षित किए बिना शिक्षा पाने का कोई अर्थ नहीं है.
एक मानवता वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक बच्चे को कुछ पक्षियों को खाना खिलाते हुए देखा गया है. वीडियो में आप देखेंगे के एक छोटा लड़का बैठा है और उसके पास ही कुछ पक्षी मौजूद होते हैं जो उसकी तरह काफी आकर्षित हैं. ये लड़का इन पक्षियों को एक-एक करके खाना खिला रहा है, जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कान भी आ जायेगी. ऐसा लगता है कि ये पक्षी अपनी मां से दूर हैं, इसलिए यह कोमल पल देखने में बेहद दिलचस्प लगते हैं.
वीडियो देखिए:
वायरल हुआ ये दिलचस्प वीडियो
वीडियो में लड़क, लकड़ी के चम्मच से पक्षियों को दाना डालता नजर आ रहा है. इस रोचक वीडियो को आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने ट्विटर पर शेयर किया है. वीडियो ट्वीट करते समय उन्होंने उसके साथ एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा है कि, "सहानुभूति, दया, दया! यह नन्हा बालक हम सबको सिखा रहा है." इस वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से अब तक बीस हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और ये संख्या हर दिन केवल बढ़ रही है. वीडियो को 2000 से अधिक लोगों ने लाइक भी किया है.
ये भी पढ़ें:
