आईटी सिटी बेंगलुरु की ट्रैफिक, प्रदूषण और दिन-रात की भागदौड़ से तंग आकर हर कोई शांत जीवन (Slower Life) जीने का सपना देखता है. लेकिन इस सपने को हकीकत में बदला है बेंगलुरु के रहने वाले एक कपल राधिका और एकांश ने. दोनों ने अपने इस लंबे समय से देखे गए सपने को पूरा करते हुए बेंगलुरु की जिंदगी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया और गोवा में जाकर अपना नया आशियाना बसा लिया.

Continues below advertisement

अब इस कपल ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद दिलचस्प वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेंगलुरु से गोवा शिफ्ट होने में आए एक-एक रुपये का पाई-पाई हिसाब दिया है.

बेंगलुरु छोड़ने से लेकर गोवा पहुंचने का पूरा खर्च

राधिका और एकांश ने अपने वीडियो में बताया कि शिफ्टिंग की शुरुआत से लेकर नए घर में बसने तक उनका कितना खर्च हुआ:

Continues below advertisement

बेंगलुरु से सामान शिफ्टिंग और स्टोरेज: पुरानी सोसाइटी छोड़ना और सामान पैक कर स्टोर करने में 15,000 रुपये लगे.

सामान का ट्रांसपोर्टेशन: बेंगलुरु से सारा सामान और फर्नीचर गोवा भेजने में 24,000 रुपये का खर्च आया.

कार से गोवा का सफर: खुद गाड़ी चलाकर गोवा पहुंचने, कार सर्विसिंग, पीयूसी (PUC) और पेट्रोल में 10,000 रुपये खर्च हुए.

घर की खोज और नया सेटअप: जानिए बाकी खर्च

गोवा पहुंचने के बाद कपल को नया घर ढूंढने में करीब 3 हफ्ते का वक्त लगा. इस दौरान:

घर की तलाश में पेट्रोल का खर्च: अलग-अलग लोकेशन पर मकान देखने के चक्कर में 5,000 रुपये का ईंधन जला.

खाने-पीने का बजट: इस दौरान ग्रॉसरी, ऑनलाइन ऑर्डर और बाहर खाने में 12,000 रुपये लगे.

नए घर की सेटिंग: घर फाइनल होने के बाद प्लंबर, कारपेंटर, एसी रि-इंस्टॉलेशन और वाशिंग मशीन सेट करने में 9,500 रुपये का खर्च आया.

"5 दिन के ट्रिप में 40 हजार उड़ जाते हैं, यहां 75 हजार में नई लाइफ मिल गई!"

पूरा हिसाब जोड़ने के बाद राधिका और एकांश ने बताया कि बेंगलुरु से गोवा में नई शुरुआत करने का उनका कुल एक्स्ट्रा खर्च 75,500 रुपये आया.

कपल ने अपनी खुशी बयां करते हुए कहा, "अक्सर लोग 5 दिन के गोवा ट्रिप पर 30,000 से 40,000 रुपये उड़ा देते हैं. उस हिसाब से देखें तो सिर्फ 75,000 रुपये में गोवा में एक बिल्कुल नई और सुकून भरी जिंदगी की शुरुआत करना पूरी तरह से वसूल (Worth It) है!"

यह भी पढ़ें: Karwachauth Viral Video: भईया-भाभी ने ट्रेन में ही मनाया करवाचौथ, खुश हुए पैसेंजर; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रियाएं

यह वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया. लोग कॉर्पोरेट लाइफ छोड़कर गोवा में बसने के इस फैसले और पारदर्शी खर्च के ब्यौरे पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं:

"सच में मेट्रो सिटीज की भागदौड़ से अच्छा है कि किसी शांत जगह पर वर्क फ्रॉम होम करके रहा जाए." 

"कपल का बजट कैलकुलेशन एकदम परफेक्ट है, जो लोग गोवा शिफ्ट होने का सोच रहे हैं उनके लिए यह आई-ओपनर है."

"75 हजार में नई लाइफ की शुरुआत... यह डील वाकई में घाटे का सौदा नहीं है."

यह भी पढ़ें: Monkey Viral Video: पानी पीने आए बंदर ने महिला के कहने पर बंद कर दी टोटी, देखें वीडियो