सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो रहे हैं. खुले जंगल में भालू यानी रीछ और एक टाइगर आमने-सामने आ जाते हैं. दोनों इतने करीब हैं कि एक पल की चूक किसी एक की जान ले सकती थी. वीडियो में जो हुआ, उसने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है. वीडियो देखने के बाद आपके भी दांत कंपकंपाने लगेंगे, वीडियो है ही इतना खतरनाक.

Continues below advertisement

वीडियो में आमने-सामने खड़े दिखे दोनों खूंखार जानवर

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काला भालू अचानक टाइगर के सामने आ जाता है. दोनों एक-दूसरे को घूरते हैं, दहाड़ते हैं और जमीन पर धूल उड़ने लगती है. टाइगर जहां अपनी ताकत और फुर्ती दिखाता है, वहीं भालू भी पीछे हटने को तैयार नहीं दिखता. दोनों के बीच जोरदार जंग होती है जिसमें भालू अपने आक्रामक रवैये से एक बार के लिए टाइगर को पछाड़ देता है लेकिन टाइगर भी कहां पीछे रहने वाला था.

Continues below advertisement

दो पैरों पर खड़ा होकर रीछ ने दिखाई आक्रामकता

वीडियो के सबसे खतरनाक हिस्से में भालू दो पैरों पर खड़ा होकर टाइगर की ओर झपटता है. यह नजारा इतना डरावना है कि देखने वालों की सांसें थम जाएं. टाइगर भी पलटकर हमला करता है और दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर होती है. इसके बाद टाइगर के पंजों से डरकर भालू कदम पीछे हटाता है लेकिन तभी कहानी में मोड़ आ जाता है.

कुछ सेकंड की जंग लेकिन अंजाम अधूरा

हालांकि यह लड़ाई ज्यादा देर तक नहीं चलती. कुछ सेकंड की झड़प के बाद दोनों जानवर एक-दूसरे से दूरी बना लेते हैं. न भालू घायल दिखता है और न ही टाइगर पूरी तरह हावी हो पाता है. इसी वजह से वीडियो का कोई साफ नतीजा नहीं निकलता. हालांकि टाइगर तब अकेला पड़ जाता है जब भालू का साथ देने उसका साथी भी आ जाता है.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज

सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले, जंगल का असली बॉस कौन

इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग टाइगर को जंगल का असली राजा बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि भालू की ताकत और हिम्मत कम नहीं है. कई यूजर्स इसे जंगल की सबसे खतरनाक भिड़ंत बता रहे हैं. वीडियो को Buzzbible नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो