✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Video: महिला ने खोला अपनी कार का दरवाजा तो उड़ गए होश...बैठा था खतरनाक जंगली जानवर

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  28 May 2024 08:16 PM (IST)

Viral Video: एक महिला अपने घर के बाहर खड़ी कार में एक भालू को देखकर हैरान रह जाती है. जब वह महिला अपने घर के बाहर खड़ी कार में सामान रखने जाती है तो देखती है कि कार का दरवाजा आधा खुला हुआ है

Video: महिला ने खोला अपनी कार का दरवाजा तो उड़ गए होश...बैठा था खतरनाक जंगली जानवर

कार में भालू

Trending News: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे वीडियो ऐसे देखे होंगे जिन्हें देखकर आपको हैरानी होती होगी. ऐसे में कई सारे जंगली जानवरों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. इंसान और जंगली जानवर का रिश्ता खट्टा मीठा ही रहा है. ऐसे में जंगल काट कर बस्तियां बसाने के नुकसान कई बार इंसान को झेलने पड़ते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जहां जंगल में बने एक घर से महिला अपनी कार में बैठने के लिए कार की तरफ बढ़ती है, तो वह देखती है कि कार का दरवाजा पहले से आधा खुला हुआ रहता है. जैसे ही महिला कार का पूरा दरवाजा खोलती है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. आइए आपको बताते हैं क्या कुछ है वीडियो में.

कार से अचानक निकला भालू

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने घर के बाहर खड़ी कार में एक भालू को देखकर हैरान रह जाती है. जब वह महिला अपने घर के बाहर खड़ी कार में सामान रखने जाती है तो देखती है कि कार का दरवाजा आधा खुला हुआ है. जब वह कार का दरवाजा पूरा खोलती है तो कार के अंदर भालू को देखकर चीख पड़ती है और दरवाजा लगाने की कोशिश करती है, लेकिन भालू धक्का देकर कार से बाहर निकल जाता है.

ऐसे में महिला चीखती हुई घर के अंदर भागती है और भालू भी घबराकर वहां से दूर भागता है. जब महिला अपने घर में घुस जाती है तो भालू फिर से कार के पास आता है और अपने आप को खुजलाने लगता है. इससे पहले भी जंगली जानवरों के ऐसे कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं. ऐसी घटनाएं अक्सर तब होती है जब इंसानी आबादी जंगली जानवरों की आबादी पर कब्जा कर लेती है.

देखें वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

वीडियो को @gaju_gade नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 4 लाख 40 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, तो वहीं हजारों बार वीडियो को लाइक किया गया है. ऐसे में यूजर्स वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा..जंगल काटने के दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं. एक और यूजर ने लिखा...भालू कह रहा है कि बाहर बहुत गर्मी थी तो मैं एसी की हवा खाने आ गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...ओह माय गॉड...ऐसा भी होता है.

यह भी पढ़ें: Video: एग्जाम की कॉपी चेक करते हुए टीचर ने बनाई रील, वीडियो हुआ वायरल

Published at: 28 May 2024 08:16 PM (IST)
Tags:VIral VideoTRENDINGbear in car
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Video: महिला ने खोला अपनी कार का दरवाजा तो उड़ गए होश...बैठा था खतरनाक जंगली जानवर
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.