प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 में डिस्कवरी चैनल की पॉपुलर सीरीज ‘मैन वर्सेज वाइल्ड ’ (Man vs Wild) में नजर आए थे. इसे बेयर ग्रिल्स ने होस्ट किया था. अब ग्रिल्स ने इसकी एक थ्रोबैक फोटो शेयर करते हुए इसे अपनी पसंदीदा तस्वीरों में से एक बताया है. फोटो में ग्रिल्स और पीएम मोदी चाय पीते नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी के इस एपिसोड की शूटिंग विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में की गई थी.

ग्रिल्स ने ट्वीट में लिखा “मेरी पसंदीदा फोटो में से एक. डिस्कवरी जंगल एडवेंचर के दौरान भीगने के बाद बाद प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक कप चाय पीना. यह पल मुझे याद दिलाता है कि जंगल सभी को बराबरी पर लाता है. हम सभी ओहदों और मास्क के पीछे एक जैसे ही हैं. ”

इस स्पेशल एपिसोड में पीएम मोदी और ग्रिल्स जंगल में बारिश और ठंड का सामना करते हुए दिखे थे. इसके साथ ही कार्बेट में बर्फ से जमी नदी को पार करने के लिए ग्रिल्स रास्ता बनाते नजर आए थे.

पीएम मोदी ने अपने जीवन पर बताया था प्रकृति का प्रभाव पीएम मोदी ने शो के प्रीमियर से पहले एक बयान में कहा था “सालों से मैं प्रकृति के बीच, पहाड़ों और जंगलों में रहा हूं. इन वर्षों का मेरे जीवन पर स्थायी प्रभाव है. इसलिए जब मुझे राजनीति से परे जीवन पर केंद्रित एक विशेष कार्यक्रम के बारे में पूछा गया और वह भी प्रकृति के बीच में, तो मुझे इसमें भाग लेने की इच्छा हुई और इसमें शामिल हुआ ”

यह भी पढ़ें-

PM मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर, कई योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, ममता बनर्जी कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल

दिल्ली के ओखला इलाके में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़िया मौजूद