सोशल मीडिया पर कई वीडियो काफी वायरल होते रहते हैं. इन वीडियो में कई वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को काफी हैरान कर देते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो भी काफी पसंद किए जाते हैं. इनमें कई वीडियो काफी मजेदार भी होते हैं.

अब सोशल मीडिया पर एक कैपीबारा और कछुए का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैपीबारा कछुए की सवारी कर रहा है. ये वीडियो देखने में काफी क्यूट है. वहीं कछुआ आराम से चल रहा है और उसके ऊपर कैपीबारा बैठा है.

कछुआ भी आराम से कैपीबारा को उसकी सवारी करवाता है. थोड़ा आगे चलकर कैपीबारा अपने मुंह को ऊपर भी उठाता है. देखने में लगता है कि कैपीबारा कुछ सूंघने के लिए या टेस्ट करने के लिए सिर ऊपर उठाता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स के जरिए काफी पसंद किया जा रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अब तक 2.8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं लोग लगातार इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं. साथ ही लोग इस वीडियो को काफी शेयर भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:Viral Video: शख्स के पैरों से ऐसे लिपटा कंगारू, इमोशनल कर देगा ये वीडियोViral Video: डॉगी ने की गजब की बैटिंग, हो जाएंगे इसके फैन