Trending Bird Video: भोजन का शिकार करने और अपने आप खाना खाने जैसे काम, सभी पक्षी और जानवर खुद ब खुद एक दिन सीख ही जाते हैं. हालांकि, सभी ऐसे नहीं होते हैं और शुरुआत में उनको अपने लिए खाने का इंतजाम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इनको ऐसे में अक्सर गलतियां करते हुए देखा जाता है, जो अगर कैप्चर कर लिया जाए तो ऐसे वीडियो बार-बार देखने का मन करता है.

ऐसा ही एक वीडियो एक पक्षी के बच्चे का वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी को भी हंसी आ जायेगी. दरअसल बच्चे जब छोटे होते हैं तो सिर्फ अपना मुंह ही खोलते हैं और उनकी देखभाल करने वाले बड़े पक्षी उनका भोजन उनके मुंह में डालते रहते हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा एक पक्षी जब थोड़ा बड़ा होता है तो खुद अपने भोजन का प्रबंध करने निकल पड़ता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही ये एक कीड़े को देखता है, वैसे ही अपना बस मुंह खोल देता है. युवा पक्षी ये सोचता है कि कीड़ा, खुद से उसके मुंह में चला जायेगा और वो उसे खा लेगा. युवा पक्षी, वीडियो में ऐसा कई बार करता हुआ नजर आता है, जबकि कीड़ा हर बार उसे देखकर अपना रास्ता बदल लेता है.

वीडियो देखिए:

पक्षी का वीडियो हुआ वायरल

पक्षी इस दिलचस्प वीडियो को 19 अक्टूबर को पॉपुलर ट्विटर अकाउंट "Fascinating (@fasc1nate)" ने शेयर किया है जो अक्सर ऐसे रोचक वीडियो अपने फॉलोअर्स के साथ शेयर करता रहता है. ऑनलाइन शेयर किया जाने के बाद से इस मजेदार वीडियो को अब तक 36.9 मिलियन यानी लगभग 40 लाख व्यूज मिल चुके हैं. इस क्लिप को 735k से अधिक लाइक्स भी मिल चुके हैं. ये वीडियो लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है.

ये भी पढ़ें: मुर्गे को मार रहा था लड़का, तुरंत मिला कर्मों के फल