आजकल सोशल मीडिया पर ज्यादातर नकारात्मक खबरें ही ज्यादा वायरल होती हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसी कहानियां भी सामने आती हैं जो इंसानियत पर भरोसा और मजबूत कर देती हैं. एक ऐसी ही दिल छू लेने वाली कहानी इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर की छोटी सी ईमानदारी और उदारता ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. यह घटना एक आम दिन की तरह शुरू हुई थी, लेकिन खत्म होते-होते यह एक ऐसी याद बन गई जिसे लोग लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे. इस कहानी ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि दुनिया में आज भी अच्छे और नेकदिल लोग मौजूद हैं.
ऑफिस से घर तक का सफर बना खास
इस वायरल कहानी को ओजस शर्मा नाम के एक युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह रोज की तरह ऑफिस से घर लौट रहे थे और ऑटो में बैठे. रास्ते में ड्राइवर से उनकी बातचीत शुरू हो गई. ड्राइवर ने उनसे पूछा कि क्या वह रोज इतना ट्रैवल करते हैं और फिर उनकी नौकरी के बारे में जानना चाहा. जब युवक ने बताया कि वह IT फील्ड में हैं और अभी इंटर्नशिप कर रहे हैं, तो ड्राइवर ने हैरानी से कहा “इतना कम कमाते हो?”
ड्राइवर की कमाई सुनकर रह गया चौंक
बातचीत के दौरान ड्राइवर ने बताया कि वह रोजाना करीब 1 से 2 हजार रुपये कमा लेता है. यह सुनकर युवक खुद हैरान रह गया, क्योंकि उसे लगा कि एक ऑटो ड्राइवर इतनी अच्छी कमाई कर सकता है. लेकिन असली सरप्राइज अभी बाकी था, जो इस कहानी को खास बनाता है.
किराया कम लेने की बात ने जीत लिया दिल
जब युवक अपने घर पहुंचा तो मीटर में किराया 443 रुपये दिखा. उसने डिजिटल पेमेंट के लिए QR कोड मांगा, लेकिन ड्राइवर ने जो कहा, वह सुनकर वह चौंक गया. ड्राइवर बोला “भैया, आप 400 ही दे दो.” यानी उसने खुद ही कम पैसे लेने की बात कही. यह पहली बार था जब किसी ऑटो ड्राइवर ने मीटर से कम किराया मांगा. हालांकि युवक ने पूरे 443 रुपये ही दिए, लेकिन इस छोटी सी बात ने उसके दिल को छू लिया.
यह भी पढ़ें: "मुझे पाकिस्तान पसंद है" भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा "प्यार से बेइज्जती की है"
यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसी पॉजिटिव कहानियां कम देखने को मिलती हैं, क्योंकि अक्सर नकारात्मक खबरें ही ज्यादा दिखाई जाती हैं. कुछ लोगों ने अपने अनुभव भी शेयर किए और कहा कि कई ऑटो ड्राइवर दिल के बहुत अच्छे होते हैं, भले ही उनके पास ज्यादा पैसा न हो. कुछ यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा कि ऑटो वाले ने प्यार से बेइज्जती की है.
