Trending News : भारत का एक इंजीनियर इन दिनों बहुत सुर्खियों में है. दरअसल इसने न सिर्फ गूगल के एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म में बड़ी खामी निकाली है, बल्कि इस काम के लिए उसे 3.5 लाख रुपये का इनाम भी मिला है. इस काम के लिए इस इंजीनियर की चर्चा इंडिया के अलावा दूसरे देशों में भी हो रही है. आइए जानते हैं कौन है वो इंजीनियर और इसने जो कमी निकाली है वो क्या है.
गूगल के कार्यक्रम में मिली कामयाबी
दरअसल टेक कंपनियां बीच-बीच में बाउंटी कार्यक्रम का आयोजन करती हैं. इस दौरान अगर कोई किसी कंपनी की वेबसाइट या ऐप में किसी भी तरह की कमी निकालता है तो उसे इनाम के रूप में पैसे दिए जाते हैं. इस बार आयोजित गूगल के कार्यक्रम में असम के रॉनी दास (Rony Das) ने इनाम जीतने में सफलता पाई.
ये भी पढ़ें : Trending News : लड़के पर पबजी गेम का चढ़ा ऐसा नशा कि अपने ही परिवार के साथ खेला अपहरण का ‘खेल’, मांगी 4 लाख रुपये की फिरौती
गूगल ने दिखाई गंभीरता
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने कॉम्पिटशन के दौरान एंड्रॉयड फॉरग्राउंड सर्विसेज (Android foreground) में एक बग के बारे में गूगल को बताया. उन्होंने बताया कि इससे किस तरह बैंकिंग मैलवेयर और हैकर्स लोगों का डेटा चुरा सकते हैं. गूगल ने रॉनी दास की बताई कमी को गंभीरता से लिया. साथ ही उन्हें इसके लिए 3.5 लाख रुपये का इनाम दिया.
ये भी पढ़ें : Trending News: AC में जल रही थी लाल रंग की लाइट, एयर होस्टेस ने जब खुलवाया तो अंदर से जो निकला उसे देख उड़ गए होश
कौन हैं रॉनी और कैसे मिली ये कमी
रॉनी दास असम के रहने वाले हैं और उनकी रुचि सिक्योरिटी रिसर्च में ज्यादा है. उन्होंने बताया कि एंड्रॉयड में मौजूद इस कमी का पता उन्हें एक सॉफ्टवेयर बनाने के दौरान चला. रॉनी अभी सिक्योरिटी रिसर्चर के रूप में असम में काम करते हैं.
