✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Trending Video: गाय को चारा डालने आए शख्स पर हमला, सींगों से मार मारकर गाय ने उतारा मौत के घाट

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  05 Jan 2025 07:10 AM (IST)

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स गाय के तबेले में चारा डालने के लिए जाता है. इसी दौरान गाय उस शख्स पर जानलेवा हमला कर देती है, वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Trending Video: गाय को चारा डालने आए शख्स पर हमला, सींगों से मार मारकर गाय ने उतारा मौत के घाट

गाय ने आदमी पर हमला किया

Trending Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे. जहां गाय जैसे एक मासूम जानवर ने ऐसा रौद्र रूप लिया कि शख्स की सांसे उखड़ गई. गाय को चारा डालने गए इस शख्स को सपने में भी पता नहीं होगा कि यह उसके जीवन का आखिरी दिन होने वाला है. चारा डाल रहे शख्स पर गाय ने अचानक ऐसा हमला किया कि वो दोबारा उठ नहीं पाया और वहीं कथित तौर पर अपने प्राण त्याग दिए. दिल थर्रा देने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

गाय ने शख्स पर किया जानलेवा हमला

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स गाय के तबेले में चारा डालने के लिए जाता है. एक आम आदमी जो गाय को बखूबी जानता है वो यही सोचेगा कि गाय सीधा जानवर है और इंसानों से इसका ताल्लुक प्यार वाला है. लेकिन कई बार जानवर अपना मानसिक संतुलन खो देते हैं और आक्रामक हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ चारा डालने आए इस शख्स के साथ. जैसे ही शख्स गाय के तबेले में दाखिल हुआ वैसे ही शांति से घास खा रही गाय ने शख्स पर सींग से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

क्यों आक्रामक हुई गाय!

पशु विशेषज्ञों के अनुसार, गायों का आक्रामक होना बहुत दुर्लभ होता है# गाय अचानक कभी उग्र नहीं होती है. इसके पीछे या तो मेडिकल इश्यू हो सकते हैं या फिर गाय का मां बनना हो सकता है. आमतौर पर जब भी एक गाय अपने बच्चे को जन्म देती है तो वह अपने बच्चे की सुरक्षा को लेकर आक्रामक हो जाती है, लेकिन ज्यादातर केस में गाय कभी भी अपने पालनहार पर हमला नहीं करती है. लेकिन जिस तरह से शख्स को गाय ने मौत के मुंह में धकेला वह हैरानी भरा था.

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड को लेकर बीच सड़क कपड़ा फाड़ लड़ाई, पापा की परियों ने जमकर मचाया दंगल, देखें वीडियो

यूजर्स ने दीं तीखी प्रतिक्रियाएं

वीडियो को preet88476 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक 9.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा.....इंसान का ही भरोसा नहीं है, यह तो फिर भी गाय है. एक और यूजर ने लिखा....जानवर कैसा भी है, लेकिन इंसान से अच्छा ही है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा.....अच्छा हुआ सींग छोटे थे, वरना पता नहीं क्या ही होता.

यह भी पढ़ें: शख्स ने स्विगी से ऑर्डर की गर्लफ्रेंड, कंपनी का जवाब हो रहा वायरल, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Published at: 05 Jan 2025 07:10 AM (IST)
Tags:Cow AttackTRENDINGVIRAL VIDEO
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • Trending Video: गाय को चारा डालने आए शख्स पर हमला, सींगों से मार मारकर गाय ने उतारा मौत के घाट
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.