Monkey Sharpens Knife Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के एक से एक प्यारे और मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस वायरल वीडियो को देख देखकर लोगों का दिल ही नहीं भर रहा है. हर कोई इस वीडियो को बार-बार देखना पसंद कर रहा है. वीडियो को देखकर हर कोई इस बंदर के खुराफाती दिमाग के बारे में बाते कर रहा है. 

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बंदर काफी गुस्से में दिखाई दे रहा है. इस बंदर के हाथ में बड़ा सा छुरा है, जिसे ये सामने रखे पत्थर की मदद से धार देता दिखाई दे रहा है. बंदर का ये अंदाज हर किसी को खूब पसंद आ रहा है. वीडियो को देखने के बाद साफ है कि ये नकलची बंदर छुरा लगाने वाले को देखने के बाद उसी की तरह हरकत करना सीख चुका है और जैसी ही इस बंदर को मौका मिला, इसने छुरा उठाया और वैसी ही धार देना शुरू कर दिया. 

यहां देखिए इस बंदर का वायरल वीडियो: 

वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स एक से एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'बंदर बहुत गुस्से में आज किसी की खैर नहीं.' वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बाप का भाई का चाचा का सबका बदला लेगा रे तेरा मंकी.'

ये भी पढ़ें: Watch: नन्ही सी बच्ची की चारपाई पर आ बैठा बंदर और छीन लिया फोन, फिर बच्ची ने जो किया देखकर नहीं रुकेगी हंसी

ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और हर कोई इसे बार बार देख रहा है. फैंस इस वीडियो को जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं. बता दें कि इस वीडियो को giedde नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है. 

ये भी पढ़ें: Watch: 'हवाईजहाज' के ऊपर दौड़ते हुए शख्स ने लगाई आसमान से छलांग, फिर जो हुआ खुद ही देखिए पूरा वीडियो