✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

All Eyes On Rafah वाली फोटो अपनी स्टोरी पर लगा रहे हैं लाखों लोग, जानें आखिर क्या है ये माजरा

एबीपी लाइव   |  Sheikh Inzemam Ulhuq  |  29 May 2024 04:26 PM (IST)

Attack on Rafa: इजराइल ने गाजा के राफा में शरणार्थी शिविरों पर अटैक किया, जिसमें 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. इस पर आलिया भट्ट सहित कई सारे सितारों ने प्रतिक्रिया दी है.

All Eyes On Rafah वाली फोटो अपनी स्टोरी पर लगा रहे हैं लाखों लोग, जानें आखिर क्या है ये माजरा

राफा पर सबकी निगाहें

All Eyes On Rafa: इजरायली सेना ने गाजा के बाद राफा पर अटैक किया है. रविवार को राफा के शरणार्थी शिविरों पर हमले में 45 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए. हमले को लेकर हर ओर निंदा की जा रही है. बता दें कि बीते रविवार को राफा के शरणार्थी शिविरों पर इजरायली सेना ने हमला कर दिया. इसमें 45 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई. इसको लेकर इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने कड़ी निंदा की. हमले को फिलिस्तीनियों का नरसंहार बताया है. इस हमले के वीडियो भी सामने आ रहे हैं, जिसमें विस्थापित लोगों को शरण देने वाले टेंटों में आग लग रही है. 

सभी सेलेब्रिटी ने शेयर की तस्वीर

वहीं हमले को लेकर इजराइल का दावा है कि उसने हमास परिसर को निशाना बनाया है. मानवतावादी और चिकित्साकर्मी रिपोर्ट कर रहे हैं कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें जिंदा जला दिया गया. आईसीजे की ओर से इजरायल को राफा में सैन्य आक्रमण रोकने के निर्देश के बाद यह हमला किया गया है. हमास की गलती का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है. इस बीच सोशल मीडिया पर हमले को लेकर मुहिम छिड़ गई है, जिसे टाइटल दिया गया ऑल आईज ऑन राफा. इसे सभी सेलिब्रिटीज और आम लोग अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जता रहे हैं और इस हमले का कड़ा विरोध कर रहे हैं.

आलिया भट्ट से लेकर कई सेलेब्स ने किया शेयर

कई सारे सेलेब्रिटी और आम लोग इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं. सोनम कपूर, आलिया भट्ट से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका भी राफा के समर्थन में पोस्ट कर रही है. वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑल आइज ऑन राफा वाली स्टोरी पोस्ट की.

यह भी पढ़ें: Video: ड्राइविंग सीट छोड़कर चलती कार की छत पर चढ़ा शख्स, लोग बोले- अब दूसरा पार्ट पुलिस अपलोड करेगी

Published at: 29 May 2024 04:25 PM (IST)
Tags:TRENDINGViral Photo of rafaisrail attack on rafa
  • हिंदी न्यूज़
  • ट्रेंडिंग
  • All Eyes On Rafah वाली फोटो अपनी स्टोरी पर लगा रहे हैं लाखों लोग, जानें आखिर क्या है ये माजरा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.