Engagement Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर हमें शादी समारोह (Wedding Ceremony) के कई वीडियो देखने को मिलते हैं. इस दौरान लोगों के फनी डांस (Funny Dance) से लेकर स्टेज पर दूल्हा और दुल्हन के ग्रैंड वेलकम तक के कई वीडियो लगातार वायरल होते देखे जाते हैं. हाल ही में एक सगाई का फनी वीडियो (Funny Video) सोशल मीडिया पर सामने आया है. जिसे देख यूजर्स अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर सामने आई इस वीडियो में एक गांव में लड़के और लड़की को सगाई करते देखा जा रहा है. इस दौरान लड़के के पिता समेत लड़की के माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों को भी देखा जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सगाई के दौरान जैसे ही लड़की अंगूठी पहनाती है तो वह झुक कर लड़के के पैर छू लेती है. इसके बाद लड़का कुछ ऐसा कर देता है, जिसे देख यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही.
वीडियो में आगे देखा जा रहा है कि लड़की के अंगूठी पहनाने के बाद लड़का भी युवती को अंगूठी पहनाता है. अंगूठी पहनाते ही लड़का भी झुक कर लड़की के पैर छू लेता है. इस पर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं. वहीं लड़के का पिता उसे एक थप्पड़ भी लगा देता है. इस पर लड़की को भी हंसते देखा जा रहा है.
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे खबर लिखे जाने तक तकरीबन 3 मिलियन व्यूज और एक लाख 60 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वहीं यूजर्स लगातार अपने फनी कमेंट करते देखे जा रहे हैं. एक य़ूजर ने लड़के को संस्कारी पति बताया है तो वहीं एक अन्य ने मजे लेते हुए कहा है कि क्या दूल्हा बनेगा रे तू.
यह भी पढ़ें-Video: कार पर लगाए 1 लाख पटाखे और लगा दी आग
