Trending Video In Hindi: सोशल मीडिया पर यूं तो रोजाना ही कई वीडियो वायरल होते देखे गए हैं. उसमें से ऐसे भी कई वीडियो होते हैं, जो यूजर्स को काफी पसंद आते हैं और उनका लंबे समय तक मनोरंजन करते हैं. वहीं कई ऐसे मार्मिक वीडियो भी होते हैं, जिसे देख आंखों से आंशू अपने आप ही निकल जाते हैं. वहीं यूजर्स ऐसे वीडियो को देखना भी काफी पसंद करते हैं.
सोशल मीडिया पर इंसानियत और गरीबी की एक साथ झलक दिखाते कई वीडियो मिलते हैं. ऐसे में इसमें आत्मसम्मान दिखाते वीडियो यूजर्स के बीच काफी तेजी से शेयर किए जाते हैं. जिसे यूजर्स लंबे समय तक देखना पसंद करते हैं. फिलहाल सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसे देख किसी की भी आंखें नम हो जाएंगी और वह इसे बार-बार देखना भी चाहेगा.
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक बूढ़ी अम्मा को देखा जा सकता है. जो देखने में काफी गरीब है और थक कर सड़क किनारे एक पेड़ की छांव के नीचे बैठी आराम कर रही है. उसकी हालत काफी दयनीय दिख रही है. जिसके कारण राह चलते एक राहगीर को उस पर दया आ जाती है और वह उसे एक बॉटल पानी और कुछ खाने का सामान खरीद कर दे देता है.
राहगीर जिस वक्त उसे यह देता है उस समय महिला के रिएक्शन देख किसी की भी आंखों से आंसू निकल सकते हैं. फिलहाल महिला यहीं नहीं रुकती है. वह सामान लेने के बाद अपने पल्लू से पैसे निकाल उस शख्स को देने के लिए अपना हाथ आगे बढ़ा देती है. महिला के इस रिएक्शन को देख हर कोई उसे सैल्यूट कर रहे हैं वहीं इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया है.
इसे भी पढ़ेंःTrending News: लग्ज़री कारों को अमेरिका ले जा रहे जहाज़ में लगी भयानक आग, 4000 गाड़ियां अटलांटिक महासागर में बहीं
Watch: स्टेज पर दुल्हन के साथ दूल्हे ने की ऐसी खूबसूरत हरकत, हर कोई बन गया दूल्हे का फेन
