रूस और यूक्रेन के बीच बीते 13 दिनों से युद्ध जारी है. जिसके रुकने का अभी कोई आसार नहीं दिखाई दे रहा है. जैसे-जैसे युद्ध आगे की ओर बढ़ रहा है. यूक्रेन की लिए परिस्थितियां काफी बदतर होती जा रही हैं. फिलहाल इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने रूस के तकरीबन 11 हजार सैनिकों को मार गिराया है. फिलहाल इस युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर युद्ध के दौरान कई वीडियो तेजी से वायरल हुए हैं.
बीते दिनों यूक्रेन में हमले के साथ ही सैनिकों के मार्मिक वीडियो वायरल होने के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें एक महिला को वायलिन बजाते देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि यूक्रेन और रूस की जंग के कारण यूक्रेन में लाखों की संख्या में लोगों ने देश छोड़ दिया है, वहीं बड़ी तादाद में लोग बंकरों में छुपे हुए हैं.
फिलहाल सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक महिला को वायलिन बजाते देखा जा रहा है, जिसने युद्ध के बीच जान बचाने के लिए बंकरों में शरण ले रखी है. महिला ने लोगों को हिम्मत बांधने के लिए प्रेरित करते हुए सभी के सामने बंकर में वायलिन बजाने का फैसला लिया. जिसके बाद उसे सभी के सामने वायलिन बजाते देखा जा रहा है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने वायलिन बजा रही लड़की के वीडियो को 'काफी शक्तिशाली' बताया है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को ट्विटर पर 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं 80 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है और तकरीबन 21 हजार की तादाद में यूजर्स ने इस ट्वीट को रिट्वीट किया है. जिसके कारण यह वीडियो काफी तेजी से वायरल होते देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंःUPSC निकालने के लिए इस मॉडल ने लिया बड़ा रिस्क, 10 महीने की तैयारी से ऐसे बनीं IAS अधिकारी
रील्स बनाने की दीवानी हैं ये बला सी खूबसूरत IAS ऑफिसर, देखें इनकी सबसे शानदार रील्स वीडियो
