Odisha News:ओडिशाकेबोलांगीरजिलेसेएकखौफनाकहादसेकावीडियोसामनेआयाहै. यहहादसाजिलेकेलाथोरगांवमेंमारवाड़ीधर्मशालाकेपासहुआ, जहांएकतेजरफ्तारकारनेसड़ककिनारेखड़ेएकयुवककोजोरदारटक्करमारदी. हादसाइतनाभयानकथाकियुवककईफीटदूरजाकरगिरा.

सड़क किनारे खड़े युवक की कार ने मारी टक्कर

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक सड़क के किनारे शांत खड़ा था. तभी एक तेज रफ्तार कार आई और सीधे उसे टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार चालक बिना रुके वहां से फरार हो गया.

घायल युवक की पहचान स्थानीय निवासी के रूप में हुई है. घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर लेकिन फिलहाल स्थिर है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शुरू जांच

हैरानी की बात यह है कि जिस कार से यह दुर्घटना हुई, उस पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी. इससे पुलिस की जांच में परेशानी आ रही है. हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवीफुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर अक्सर गाड़ियां बहुत तेज चलती हैं और यहां पर स्पीडब्रेकर या कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं है. लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि इस इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा ना हों.

ये भी पढ़ें-

Video: फ्री की बिरयानी के लिए गंदी करतूत, वेज थाली में खुद डाल दी हड्डी, चालाकी कैमरे में कैद